Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर अलर्ट:एसपी सिटी के नेतृत्व में सघन चेकिंग, पुलिस का फ्लैग मार्च

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 14 अगस्त की शाम को जिलेभर में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले के सभी प्रमुख स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी है। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, चार पहिया वाहनों, होटलों, ढाबों और रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय और सीओ सिटी प्रखर पांडे ने स्वयं चेकिंग अभियान की कमान संभाली। अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। इसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का अहसास कराना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना था। पुलिस प्रशासन के अनुसार, 15 अगस्त को देखते हुए जिले के सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के बाबू ब्रिज बिहारी लाल जेल में शहीद:स्वतंत्रता से पहले ही नहीं देख पाए आजाद भारत का तिरंगा
    Next Article
    शामली में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू:6.40 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment