Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत:बिना सूचना बिजली चालू करने पर SDO, JE, SSO पर FIR

    13 hours ago

    1

    0

    खुर्जा नगर क्षेत्र के ग्राम किला मेवई में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। कार्य के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बिजली विभाग के एसडीओ, जेई और एसएसओ सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ग्राम फतेहपुर बुजुर्ग, खुर्जा देहात निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो खुर्जा में विद्युत विभाग में संविदा पर कार्यरत था। वह बिजलीघर नंबर 5 पर तैनात था। गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे, सन्नी कुमार को अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम किला मेवई में एक विद्युत शिकायत को ठीक करने के लिए भेजा गया था। काम शुरू करने से पहले नियमानुसार लाइन का शटडाउन लिया गया था। सन्नी कुमार खंभे पर चढ़कर बिजली संबंधी कार्य कर रहा था, तभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक लाइन में विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। तेज करंट की चपेट में आने से सन्नी कुमार बुरी तरह झुलस गया और खंभे से नीचे गिरकर अचेत हो गया। उसे तत्काल कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा रामवीर सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर खुर्जा नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में बिजलीघर नंबर 5 पर तैनात एसडीओ अवनीश कुमार, जेई हिर्दैश शंकर, और एसएसओ दीपक सैनी समेत अन्य अज्ञात उच्च अधिकारियों व कर्मचारियों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बारिश से 2 डिग्री गिरा तापमान:तीन दिन तक भारी बारिश के आसार, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
    Next Article
    तमकुहीराज ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय अधिकार सीज:कुशीनगर में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई, संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment