Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमकुहीराज ब्लॉक प्रमुख के वित्तीय अधिकार सीज:कुशीनगर में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई, संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

    12 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर : उत्तर प्रदेश शासन ने तमकुहीराज क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक प्रमुख अनुराधा राय के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों के प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद की गई है। अंतिम जांच पूरी होने तक ब्लॉक प्रमुख अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर सकेंगी। उनके अधिकारों के संचालन के लिए तीन निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक त्रिसदस्यीय समिति का गठन किया गया है। शासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में तमकुहीराज विकास खंड में टाइड एवं अनटाइड मद में आवंटित धनराशि के उपयोग को लेकर शिकायतें मिली थीं। इसके अतिरिक्त, ग्राम सभा मुन्नीपट्टी में विद्यालय और अस्पताल के नाम दर्ज भूमि पर खेल मैदान के नियम विरुद्ध निर्माण का आरोप भी था। इन शिकायतों की जांच अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर ने की थी। अपर जिलाधिकारी की 11 मार्च 2026 की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में शासकीय धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में दो प्रमुख आरोपों को प्रमाणित माना गया, जिसके बाद शासन ने यह कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अधिनियम, 1961 की धारा-16 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासन ने ब्लॉक प्रमुख के अधिकारों पर रोक लगाई है। अंतिम जांच पूरी होने और आरोपों से मुक्त होने तक इन अधिकारों के प्रयोग के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति में हरपुर बेलही-1 वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजना देवी, मखुआ मझौआ वार्ड से कृष्ण कुशवाहा और लतवा मुरलीधर वार्ड से शशिकांत शामिल हैं। यह समिति क्षेत्र पंचायत के वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेगी। शासन ने मामले की अंतिम जांच के लिए जिलाधिकारी कुशीनगर को जांच अधिकारी नामित किया है। अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शासन के इस फैसले के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं ब्लॉक प्रमुख अनुराधा राय के बतौर प्रतिनिधि उनके पति वशिष्ठ राय गुड्डू ने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत:बिना सूचना बिजली चालू करने पर SDO, JE, SSO पर FIR
    Next Article
    जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:इटावा में 15 दिन पहले जेल से छूटा था नामजद आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment