Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत:उनकी ब्रेजा कार हाईवे किनारे खंती में गिरी, पिचककर आधी बची, वृंदावन जाते समय हादसा

    9 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बुधवार देर रात तेज रफ्तार ब्रेजा कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे झाड़ियों में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन दोस्त घायल हो गए। इनमें से दो ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक का इलाज चल रहा है। राहगीर अंधेरे में झाड़ियों के बीच पड़ी कार देख मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की छत हटाकर एक-एक को बाहर निकाला। चारों दोस्त ब्रेजा कार से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर देर रात एक बजे हुआ। घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के बड्डा वाजिदपुर गांव निवासी शिवम (24) पुत्र पुष्पेंद्र और दीपक (28) पुत्र राजकुमार अपने दो दोस्त बुलंदशहर के बीबीनगर के पीपड़ा गांव निवासी विशाल (20) और कानपुर के बिल्हौर निवासी आर्यन (25) से बुधवार शाम को मिले। चारों ने अचानक वृंदावन दर्शन करने का प्लान बना लिया। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे चारों दीपक की ब्रेजा कार से वृंदावन के लिए निकले। जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर निकलते ही उनकी कार का अचानक बैलेंस बिगड़ा। इसके बाद कार मेरठ-बदायूं हाईवे के किनारे उतरकर कई बार पलटी खाते हुए करीब 20 फीट दूर झाड़ियों में जा गिरी। कार में फंसकर तड़पने लगे चारों दोस्त हादसे के बाद चारों दोस्त कार में ही फंस गए। पीछे बैठे दोस्त दोनों सीटों और छत के बीच फंसकर तड़पने लगे। जबकि गाड़ी चला रहा दीपक स्टीयरिंग और इंजन के बीच फंस गया। उसके बगल में बैठा विशाल गेट और बोनट के बीच फंसा रह गया। कार के परखच्चे उड़ गए। करीब आधे घंटे तक चारों गाड़ी में ही फंसे रहे। इसके बाद किसी राहगीर ने झांड़ियों में उल्टी पड़ी कार की लाइटें जलती देख पुलिस को हादसे की सूचना दी। गुलावठी कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा और बराल पुलिस चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने सभी घायलों को छत और गेट हटाकर बाहर निकाला। एंबुलेंस से चारों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां रास्ते में दीपक ने दम तोड़ दिया। जबकि आर्यन और शिवम की अस्पताल में इलाज के दौरान जान चली गई। विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद तीनों दोस्तों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दीपक और आर्यन नोएडा में एक मॉडल शॉप में काम करते थे। दोनों के पिता किसान हैं। दीपक और शिवम अपने परिवार के इकलौती संतान थे। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया- बुधवार देर रात बुलंदशहर रोड पर हादसा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को कार से निकाला गया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। हादसा ओवरस्पीड के चलते हुआ है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें प्रेमानंद महाराज ने 10 दिन बाद पदयात्रा शुरू की, हजारों भक्तों ने 'राधे-राधे' के जयकारे लगाए मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज ने एक बार फिर पदयात्रा शुरू कर दी। 10 दिन बाद वह केली कुंज आश्रम से निकलकर NRI ग्रीन बिल्डिंग के सामने पहुंचे और फिर अपने शिष्यों के साथ पदयात्रा शुरू की। करीब एक किलोमीटर तक वह चले और फिर वापस आश्रम चले आए। यात्रा के दौरान सड़क किनारे दोनों तरफ खड़े भक्त 'श्री राधे-राधे' के जयकारे लगाते रहे। दरअसल, 17 मई से स्वास्थ्य कारणों के चलते संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईटेक होंगे यूपी के पुलिस थाने और बैरक:सीएम योगी बोले- तकनीकी मानकों से नहीं होगा समझौता, खाली पदों पर मेरिट से होगी भर्ती
    Next Article
    कासगंज में 412 गाड़ियों पर कार्रवाई:8.42 लाख रुपये का जुर्माना, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट कार सवारों को रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment