Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में वेज बिरयानी में मिला छिपकली का सिर, VIDEO:दुकानदार ने कोई बात नहीं कहकर पल्ला झाड़ा, खाद्य विभाग करेगा कार्रवाई

    9 hours ago

    1

    0

    शिकारपुर नगर के जहांगीराबाद चुंगी चौराहे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मशहूर वेज बिरयानी की दुकान से खरीदी गई बिरयानी में मरी हुई छिपकली का कटा हुआ सिर मिला। शनिवार सुबह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित युवक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मिली जानकारी के अनुसार, एक राहगीर युवक ने जहांगीराबाद चुंगी चौराहे पर स्थित वेज बिरयानी की ठैली से एक प्लेट बिरयानी खरीदी थी। जब युवक बिरयानी खाने बैठा और चम्मच से निवाला उठाना चाहा, तो उसकी नजर चावलों के बीच पड़ी एक चीज पर गई। ध्यान से देखने पर पता चला कि वह एक मरी हुई छिपकली का कटा हुआ सिर था। पीड़ित युवक ने जब इसे बारीकी से देखा, तो ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो छिपकली को बिरयानी के साथ ही तल दिया गया था। शाकाहारी बिरयानी में इस तरह की गंभीर लापरवाही देखकर युवक के होश उड़ गए। घटना के तुरंत बाद, युवक ने बिरयानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और दुकानदार से भी शिकायत की। शिकायत करने पर दुकानदार ने कथित तौर पर "कोई बात नहीं, अब नहीं है" कहकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे मिलावटखोरों और लापरवाह दुकानदारों के खिलाफ जल्द ही सख्त और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज एयरपोर्ट पर आज विमान की आवाजाही नहीं:अकासा एयर ने बंद की शनिवार की उड़ान, वीकेंड पर फ्लाइट नहीं होने से परेशनी बढ़ी
    Next Article
    औद्योगिक नगरी रनिया में जलभराव:कानपुर देहात के वार्ड नंबर-1 और 12 और में जनजीवन बेहाल, विकास कार्यों पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment