Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औद्योगिक नगरी रनिया में जलभराव:कानपुर देहात के वार्ड नंबर-1 और 12 और में जनजीवन बेहाल, विकास कार्यों पर उठे सवाल

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई है। रनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 और वार्ड नंबर-1 में सड़कें और गलियां पानी में डूब गई हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय नगरवासियों ने नगर पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्र में जगह-जगह पानी भरने से कीचड़, बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि स्थानीय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इस जलभराव ने नगर पंचायत के विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत को हर वर्ष विकास और निर्माण कार्यों के लिए लाखों रुपये का बजट मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका असर दिखाई नहीं देता। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की गई होती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। राम प्रकाश द्विवेदी, मनोज प्रताप सिंह, छोटे कबाड़ी, राजू सिंह चौहान, कुसुम लता भदोरिया और उस्मान सहित कई नगरवासियों ने बताया कि स्कूली बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ता है। जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से क्षेत्र में बदबू फैल रही है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। नगरवासियों ने सवाल उठाया है कि नगर पंचायत द्वारा निर्माण कार्यों और जल निकासी व्यवस्था पर खर्च होने वाला सरकारी धन आखिर कहां जा रहा है। उनका कहना है कि यदि विकास कार्य सही तरीके से हुए होते तो हर बरसात में लोगों को इस नारकीय स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से केशव नगर में स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराने और सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने बरसात के दौरान होने वाली इस गंभीर समस्या से स्थायी राहत दिलाने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में वेज बिरयानी में मिला छिपकली का सिर, VIDEO:दुकानदार ने कोई बात नहीं कहकर पल्ला झाड़ा, खाद्य विभाग करेगा कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ में 3 दिन में 59 मिमी हुई बरसात:आज फिर गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, तेज हवाएं चलेंगी; भारी बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment