Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज एयरपोर्ट पर आज विमान की आवाजाही नहीं:अकासा एयर ने बंद की शनिवार की उड़ान, वीकेंड पर फ्लाइट नहीं होने से परेशनी बढ़ी

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज एयरपोर्ट पर शनिवार को सन्नाटा पसरा है। यहां पर आम दिनों में प्रयागराज के अलावा आसपास के कई जिलों से भी बड़ी संख्या में यात्री आते हैं। टर्मिनल के बाहर कारों की लंबी कतार लगी रहती हैं, लेकिन आज परिसर में सन्नाटा पसरा है। न यात्रियों की चहल-पहल, न विमानों की आवाजाही और न ही पार्किंग एरिया में वाहनों का दबाव। पिछले महीने तक सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी रूप में उड़ानों की आवाजाही बनी रहती थी, लेकिन इस शनिवार को एक भी विमान नहीं उड़ेगा। पिछले महीने तक अकाशा एयरलाइंस की मुंबई के लिए शनिवार की फ्लाइट संचालित होती थी, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इससे न सिर्फ यात्रियों को निराशा हुई, बल्कि एयरपोर्ट की सामान्य रफ्तार भी थम गई। एयरपोर्ट डायरेक्टर गणेश यादव ने बताया- यात्रियों की संख्या पर्याप्त होने के बावजूद अकाशा एयर ने शनिवार की विमान सेवा बंद कर दी है। खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष के चलते तेल महंगा हुआ और विमान कंपनी को घाटा हो रहा था, इसलिए उड़ान बंद किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से एयरलाइन कंपनी से लगातार बातचीत चल रही है। अगले कुछ महीनों में फिर से शनिवार की विमान सेवा शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होते ही उड़ान बहाल हो सकेगी। वीकेंड पर फ्लाइट नहीं होने से परेशानी बढ़ी प्रयागराज एयरपोर्ट से मौजूदा समय में सप्ताह के छह दिन छह शहरों के लिए विमान सेवा उपलब्ध है। मुंबई और अन्य महानगरों के लिए वीकेंड पर उड़ान न मिलने से व्यावसायिक यात्रियों और परीक्षार्थियों को दिक्कतें बढ़ गई हैं। एयरपोर्ट शुरू होने से बढ़ती रही रौनक प्रयागराज एयरपोर्ट एक जनवरी 2019 को शुरू हुआ था। इसके पहले 16 दिसंबर 2018 को औपचारिक उद्घाटन किया गया था। शुरुआत से ही यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती रही। कुंभ और अर्द्धकुंभ के दौरान एयरपोर्ट की रौनक अपने चरम पर थी। उस समय प्रयागराज से दर्जनभर से अधिक शहरों के लिए विमान सेवा संचालित होती थी। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने-जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक प्रयागराज एयरपोर्ट को अपनी पहली पसंद बना रहे थे। कुंभ के बाद भी अच्छी कनेक्टिविटी बनी रही, लेकिन धीरे-धीरे कई रूट बंद होते गए। कभी दर्जनभर से अधिक शहरों के लिए उड़ान भरने वाला यह एयरपोर्ट अब छह शहरों तक सीमित रह गया है। यहां से निजी एयरलाइन कंपनियां इंडिगो, अकाशा एयरलाइंस और एलायंस एयर के विमान संचालित होते हैं। फ्लाइट घटने की वजह से न सिर्फ यात्रियों को विकल्प कम मिले हैं, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर हवाई संपर्क भी कमजोर हुआ है। रोजाना यात्रियों की भीड़, शनिवार को सूना माहौल प्रयागराज एयरपोर्ट से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हैदराबाद और अन्य शहरों के लिए सफर करते हैं। इनमें प्रयागराज शहर के अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, भदोही, जौनपुर और आसपास के जिलों के लोग भी शामिल रहते हैं। यही वजह है कि एयरपोर्ट पर दिनभर यात्रियों का दबाव बना रहता है और बाहर वाहनों की कतार लगी रहती है। लेकिन शनिवार को हालात बिल्कुल उलट हैं। टर्मिनल परिसर वीरान और सिक्योरिटी बैरियर पर भी सामान्य दिनों जैसी हलचल नहीं रही। पार्किंग एरिया में गाड़ियों की संख्या बेहद कम और इंतजारगाह में यात्रियों की जगह खाली कुर्सियां हैं। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद से यह स्थिति बेहद असामान्य दृश्य के रूप में दर्ज हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:इटावा में 15 दिन पहले जेल से छूटा था नामजद आरोपी
    Next Article
    बुलंदशहर में वेज बिरयानी में मिला छिपकली का सिर, VIDEO:दुकानदार ने कोई बात नहीं कहकर पल्ला झाड़ा, खाद्य विभाग करेगा कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment