Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में विराट हिन्दू सम्मेलन:संघ शताब्दी वर्ष पर एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के मोतीबाग स्थित मंफोर्ड क्लब (हर्ष जेटली गार्डन) में रविवार को 'विराट हिन्दू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, सहयोग, स्वाभिमान और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। सम्मेलन में मुख्य अतिथि महंत योगी राजकुमार नाथ (अखिल भारतीय हिन्दू परिषद, कालका मंदिर, दिल्ली) ने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज सदैव 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना का वाहक रहा है। उन्होंने समाज से संगठित होकर सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करने, युवाओं के चरित्र निर्माण और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता वेदपाल (प्रान्त सह सम्पर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने जोर दिया कि एक संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास और परंपराओं पर गर्व करने और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश अग्रवाल (ओजस आई केयर) ने की। उन्होंने इस आयोजन को सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। सम्मेलन में डॉ. वीरेंद्र गर्ग, मोहित चतुर्वेदी, विजय वर्मा, मनोज गर्ग, सोमकेश गुप्ता, लोकेश लोधी, अभिनव वर्मा और हरिशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।अंत में, अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में 12 लाख का गांजा जब्त:पश्चिम बंगाल से लाकर NCR में करते थे सप्लाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    जालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:अवैध मिट्टी खनन के दौरान चालक की मौत, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment