Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में 12 लाख का गांजा जब्त:पश्चिम बंगाल से लाकर NCR में करते थे सप्लाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ टीम मेरठ ने संयुक्त अभियान में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 80 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक क्रेटा कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने रविवार को मोजरबीयर गोलचक्कर सर्विस रोड के पास कस्बा सूरजपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान दुजाना निवासी रविंद्र नागर और बुलंदशहर निवासी मोंटी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 80.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार आरोपी काफी समय से संगठित तरीके से गांजा तस्करी कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि वे पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर गांजा खरीदते थे। इसके बाद लग्जरी गाड़ियों में माल छिपाकर एनसीआर क्षेत्र में लाते और ट्रक चालकों व मजदूरों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी रविवार को भी गांजे की खेप सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही संयुक्त टीम ने उन्हें दबोच लिया। बरामदगी के बाद दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियां अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किन-किन लोगों से गांजा खरीदते थे और एनसीआर में किन जगहों पर इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में मतदाता सूची सुधार अभियान चला:नए पंजीकरण और त्रुटि सुधार किया गया
    Next Article
    बुलंदशहर में विराट हिन्दू सम्मेलन:संघ शताब्दी वर्ष पर एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment