Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में युवक चलती कार की छत पर बैठा, VIDEO:मेरठ-बदायूं हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में यातायात नियमों के उल्लंघन का एक मामला सामने आया है। यहां मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक युवक चलती कार की छत पर बैठकर सफर करता दिखा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक कार की छत पर बैठा है और गाड़ी सड़क पर दौड़ रही है। यह घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर परशुराम चौक के पास की बताई जा रही है। इस तरह खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। सड़क पर अन्य वाहन भी चल रहे थे, जिससे यह स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में लापरवाही गंभीर परिणामों का कारण बन सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में यूपी बोर्ड परीक्षा की पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा:15 दिन में 2.48 लाख कॉपियों का मूल्यांकन हुआ, एक हफ्ते में परिणाम संभव
    Next Article
    लखनऊ में 29 करोड़ की लागत से विकास काम:कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों की होगी ऑनलाइन बुकिंग, देखिए रेट लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment