Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 29 करोड़ की लागत से विकास काम:कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों की होगी ऑनलाइन बुकिंग, देखिए रेट लिस्ट

    4 hours ago

    1

    0

    नगर निगम लखनऊ ने गुरुवार को जोन-1 के झंडेवाला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में ₹29 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से बनी सड़कों, नालियों और पार्कों सहित कुल 456 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा कल्याण मंडपों एवं सामुदायिक केंद्रों की ऑनलाइन बुकिंग के पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर सुषमा खर्कवाल मौजूद रहीं। इन परियोजनाओं के तहत शहर की सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण, नालियों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इससे जहां एक ओर यातायात व्यवस्था सुगम होगी, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता और हरित वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा। महापौर ने बताई विकास की सोच मेयर सुषमा खर्कवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। ₹2962.60 लाख की लागत से तैयार की गई 456 परियोजनाएं केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि लखनऊ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी होने के साथ-साथ तेजी से विकसित होता आधुनिक शहर भी है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम विकास और विरासत के बीच संतुलन बनाए रखें। महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, इंजीनियरों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से ही यह कार्य संभव हो सका है। अब घर बैठे होगी मंडपों की बुकिंग कार्यक्रम के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों की ऑनलाइन बुकिंग हेतु पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस नई व्यवस्था के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे ही मंडपों की उपलब्धता देख सकेंगे और ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। सामुदायिक केंद्र/ कल्याणमंडप की ऑनलाइन बुकिंग के लिए नगर निगम लखनऊ की वेबसाइट https://lmc.up.nic.in/ पर आवेदन करें। निर्धारित शुल्क भी किए गए जारी नगर निगम द्वारा विभिन्न कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों के लिए शुल्क भी निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख केंद्रों में महानगर, जियामऊ, मानसरोवर, विकास नगर, आनंद नगर, सरस्वती नगर, लालबंगला, नरही, गणेशगंज, सरोजनी नगर आदि शामिल हैं, जिनकी बुकिंग अब ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेगी। कल्याण मंडप/सामुदायिक केंद्रों के निर्धारित शुल्क महानगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र- ₹90,720 सामुदायिक केंद्र, बरोलिया डालीगंज – ₹4,130 जियामऊ कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र - ₹63,924 बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र – ₹9,800 लालकुआ कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹7,000 गणेशगंज कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹8,260 नरही कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹8,260 विकास नगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹82,600 सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-4, विकास नगर – ₹41,300 मानसरोवर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹1,23,900 आनंद नगर कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹15,400 सरस्वती कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹16,520 डीएचपी फ्लैट- ₹248 प्रति रूम प्रति दिन गौरी बाजार कल्याण मंडप, सरोजनी नगर – ₹21,000 माधव कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹8,012 केशव कल्याण मंडप एवं सामुदायिक केंद्र – ₹8,012
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में युवक चलती कार की छत पर बैठा, VIDEO:मेरठ-बदायूं हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन
    Next Article
    गोंडा में सांड के हमले में बच्चे की मौत:घर के पास खेल रहा था, सींग में फंसाकर पटक दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment