Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर पुलिस, 15 नई स्कॉर्पियो बेड़े में शामिल:कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने में मिलेगी मदद

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस बेड़े में आज 15 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां शामिल की गई हैं। इन वाहनों को एक विशेष समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर गाड़ियों पर फूल बरसाए गए, जिससे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बन गया। एसएसपी ने डायल-112 वाहनों को रवाना किया, इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नई गाड़ियों के शामिल होने से अब जिले में डायल-112 की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इससे आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पुलिस की पहुंच बढ़ेगी। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि इन नए वाहनों के जुड़ने से जिले में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम काफी बेहतर होगा। किसी भी घटना या आपात स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस अब और तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा में बड़ा लाभ मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्र शुरू, मां शैलपुत्री की पूजा:हरदोई में इस बार रामनवमी भी नवरात्र में विशेष संयोग, 27 मार्च को भगवान राम का जन्मोत्सव
    Next Article
    बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत:ईद की खरीदारी कर लौटते समय बाइक ने मारी टक्कर, मौसी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment