Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सड़क हादसे में युवक की मौत:ईद की खरीदारी कर लौटते समय बाइक ने मारी टक्कर, मौसी घायल

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के मण्डावर रोड पर एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक मो हाशिम की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपनी मौसी खुशनुदा के साथ ईद की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। हादसे में उनकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, मौ हाशिम पुत्र मुस्तकीम निवासी जनदरपुर अपनी मौसी खुशनुदा के साथ शहर से ईद की खरीदारी कर गांव जा रहे थे। जमालपुर पठानी के पास वे सड़क किनारे किसी काम से रुके और बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौ हाशिम और उनकी मौसी खुशनुदा गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौ हाशिम को मृत घोषित कर दिया। खुशनुदा का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौ हाशिम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गई है और मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मौ हाशिम बिहार के पटना में कारपेंटर का काम करते थे। वह ईद मनाने के लिए अपने परिवार के पास घर आए हुए थे। उनके 11 भाई-बहन हैं और वह उनमें सबसे छोटे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर पुलिस, 15 नई स्कॉर्पियो बेड़े में शामिल:कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, रिस्पॉन्स टाइम सुधारने में मिलेगी मदद
    Next Article
    पीलीभीत में देवहा नदी के पास मिला शव:परिजन बोले- मजदूरी करने घर से निकला था, नशे का लती था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment