Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ की स्टूति प्रजापति ने अंतर-महाविद्यालय कराटे में जीता स्वर्ण:अब भारत अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

    1 hour ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में मेरठ की बेटी ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 17 फरवरी 2026 को अमर सिंह महाविद्यालय, लखावटी के खेल परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एन.एस. महाविद्यालय, मेरठ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्टूति प्रजापति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन भारत अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय और मेरठ जनपद के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। स्टूति प्रजापति ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आगामी प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर मेरठ का नाम गौरवान्वित करना है। इस सफलता में उनके प्रशिक्षक शिहान सिराज अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में स्टूति ने यह उपलब्धि हासिल की। महाविद्यालय के प्रोफेसर विशम सिंह, डॉ. भूपेंद्र कुमार सहित समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरोजनी नगर में नाला उफनाया, दुकानों के सामने भरा:दुकानदारों की बिक्री बंद, किसी भी दुकान में पैदल नहीं जा सकता ग्राहक
    Next Article
    आजमगढ़ में छप्पर में चल रही थी असलहे की फैक्ट्री:पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दो आरोपी मौके से फरार; तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment