Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में 8 बाल श्रमिक मुक्त कराए:एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने ऑपरेशन रक्षा चलाकर प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर पकड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    एटा में बाल श्रम और अपराधों की रोकथाम के लिए 'ऑपरेशन रक्षा' अभियान चलाया गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रवर्तन दल, चाइल्ड केयर यूनिट और बाल संरक्षण विभाग ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। इस अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से 8 बाल/किशोर श्रमिकों को मुक्त कराया गया। संयुक्त टीम ने एटा के होटल, ढाबों, पंचर की दुकानों, मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकानों, केमिस्ट और किराना की दुकानों सहित कई संस्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान लोगों को बाल श्रम के प्रति जागरूक भी किया गया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप ने भी इस कार्रवाई का पर्यवेक्षण और नेतृत्व किया। अभियान में एएचटी/एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू, सहायक दीपेन्द्र शर्मा, बबलू सिंह और एनजीओ प्रभारी अमरीश राय एटा की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम ने हाथीगेट मार्केट, मिर्चीबाजार, बाबूगंज मार्केट और नन्नूमल चौराहा की दुकानों जैसे प्रमुख स्थानों पर विशेष रूप से चेकिंग की। अभियान के दौरान बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी और बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ जन जागरूकता फैलाई गई। आम जनता को 'बचपन बचाओ, शिक्षा दिलाओ, पढ़ेगा भारत तभी तो आगे बढ़ेगा भारत' अभियान के तहत जानकारी दी गई। आपातकालीन सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 108, 112, 1076, 181 के बारे में भी जागरूक किया गया। संयुक्त टीम ने 8 प्रतिष्ठानों से मुक्त कराए गए 8 बाल/किशोर श्रमिकों को शासन की प्रचलित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। टीम ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और प्रतिष्ठान मालिकों से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों/किशोरों को काम पर न रखने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में छप्पर में चल रही थी असलहे की फैक्ट्री:पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, दो आरोपी मौके से फरार; तलाश जारी
    Next Article
    सहारनपुर में कांग्रेस का धरना..लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष बोले- विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश, जनहित के मुद्दों से भटकी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment