Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के डॉ. प्रेम प्रकाश को मिला अनुदान:विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से सहायता, पेरोवस्काइट सोलर सेल पर होगा कार्य

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया जिले की बैरिया तहसील के गोंहिया छपरा निवासी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सहायक आचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह को मशीन लर्निंग आधारित सौर ऊर्जा अनुसंधान परियोजना के लिए वित्तीय सहायता स्वीकृत हुई है। उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीएसटीयूपी), लखनऊ ने उनके शोध प्रस्ताव को मंजूरी दी है। परियोजना की अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है। इस शोध परियोजना का उद्देश्य मशीन लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की तकनीकों के इस्तेमाल से अगली पीढ़ी की पेरोवस्काइट सोलर सेल की कार्यक्षमता, स्थिरता और ऊर्जा रूपांतरण क्षमता में सुधार करना है। इसके लिए इंटरफेस पैसिवेशन इंजीनियरिंग पर शोध किया जाएगा। परियोजना के तहत एक जूनियर रिसर्च असिस्टेंट के मानदेय के साथ रसायन, उपभोग्य सामग्री, यात्रा और अन्य शोध संबंधी खर्चों के लिए भी वित्तीय सहायता निर्धारित की गई है। यह शोध सौर ऊर्जा तकनीक को अधिक प्रभावी बनाने और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए विकल्प विकसित करने पर केंद्रित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव:10 दिन पहले पत्नी मायके गई थी, घर में अकेले ही रह रहा था
    Next Article
    उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा:ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, हरदोई का निवासी था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment