Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा:ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, हरदोई का निवासी था

    1 day ago

    2

    0

    उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास के पास मंगलवार देर रात ट्रक की टक्कर से 21 वर्षीय अवनीश पाल की मौत हो गई। पिकअप का पहिया जाम होने पर टीम के सदस्य उसे ठीक करा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। अवनीश हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र के ताजपुर गांव, पोस्ट खजोहना का रहने वाला था। वह स्वर्गीय चंद्र किशोर का बेटा था। दो भाइयों और एक बहन में वह सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक, पिकअप लखनऊ से शामली जा रही थी। उसमें अयोध्या दीपोत्सव के डिजिटल प्रचार से जुड़ी टीम के सदस्य सवार थे। मंगलवार रात करीब दो बजे औरास के पास पिकअप का पहिया जाम हो गया। पीछे से आए ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी चालक मोहम्मद सलमान और टीम के अन्य सदस्य पिकअप ठीक करा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस हादसे के संबंध में कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया के डॉ. प्रेम प्रकाश को मिला अनुदान:विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद से सहायता, पेरोवस्काइट सोलर सेल पर होगा कार्य
    Next Article
    हाईकोर्ट ने बरेली SSP को पहले फटकारा फिर खेद जताया:याचिकाकर्ता पर 50 हजार जुर्माना, बंदी प्रत्यक्षीकरण की दूसरी याचिका में पहली याचिका छिपाने का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment