Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी:देवेन्द्र यादव देवरिया और जयप्रकाश साहू संतकबीरनगर के प्रभारी बने

    4 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बदलाव करते हुए बलिया के दो पूर्व जिलाध्यक्षों को दूसरे जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 19 सितंबर को जिला प्रभारियों की सूची जारी की। इसमें बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव को देवरिया और पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को संतकबीरनगर का प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेता बलिया भाजपा संगठन में जिलाध्यक्ष समेत कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। देवेन्द्र यादव ने संगठन के विभिन्न पदों पर काम किया है, जबकि जयप्रकाश साहू भी जिलाध्यक्ष रहते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, हाल ही में भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र की नई टीम घोषित हुई थी। उस समय बलिया से किसी कार्यकर्ता को क्षेत्रीय टीम में जगह नहीं मिली थी। इससे जिले के कुछ कार्यकर्ताओं में निराशा की बात सामने आई थी। अब दो पूर्व जिलाध्यक्षों को गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में सकारात्मक माहौल है। देवरिया की जिम्मेदारी देवेन्द्र यादव को भाजपा की नई सूची में बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव को देवरिया जिले का प्रभारी बनाया गया है। देवेन्द्र यादव बलिया संगठन में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के साथ पार्टी के कई संगठनात्मक पदों पर काम कर चुके हैं। अब उन्हें देवरिया में संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां निभानी होंगी। संतकबीरनगर के प्रभारी बने जयप्रकाश साहू पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को संतकबीरनगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह भी बलिया भाजपा में जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। पार्टी संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहने के बाद अब उन्हें संतकबीरनगर में संगठनात्मक गतिविधियों की जिम्मेदारी दी गई है। बलिया की जिम्मेदारी प्रेमचंद मिश्रा को भाजपा की जारी सूची में गोरखपुर महानगर, गोरखपुर जिला, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, लालगंज, मऊ और बलिया समेत जिलों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। बलिया की जिम्मेदारी प्रेमचंद मिश्रा को सौंपी गई है। दो नेताओं को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बलिया से दो वरिष्ठ नेताओं को गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलों का प्रभारी बनाए जाने को स्थानीय कार्यकर्ता संगठन में जिले की भूमिका बढ़ने से जोड़कर देख रहे हैं। पार्टी स्तर पर इन नियुक्तियों को संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में ट्रिपल तलाक में पहली सजा:अदालत ने महिला के पति को 5 साल कैद की सजा सुनाई, 36 हजार जुर्माना भी
    Next Article
    एटा में फायरिंग, किशोर की आंख में लगी गोली:पाइप लाइन बिछाने को लेकर विवाद, आधा दर्जन लोगों ने घर पर कई राउंड फायरिंग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment