Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 15 अगस्त को क्रॉस कंट्री रेस:ब्वॉय-गर्ल वर्ग के खिलाड़ी 14 अगस्त तक कराएं रजिस्ट्रेशन

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को बालक एवं बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया से शुरू होगी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, खेल विभाग और जिला प्रशासन के समन्वय से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत इसका आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि बालक वर्ग की रेस वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर एनसीसी तिराहा, नवीन कृषि मंडी होते हुए न्याय पंचायत भवन टकरसन से वापस स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी। वहीं, बालिका वर्ग की रेस वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर एनसीसी तिराहा, नवीन कृषि मंडी होते हुए पार्क इन होटल से वापस स्टेडियम गेट पर समाप्त होगी। इस क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीकरण 14 अगस्त तक करा सकते हैं। पंजीकरण जिला खेल कार्यालय, वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक किसी भी कार्यालय दिवस में किया जा सकता है। प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के स्टेशनों पर 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना लागू:स्थानीय हस्तशिल्प और खाद्य पदार्थों के लिए लगेंगे स्टॉल
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में FMD टीकाकरण अभियान की धीमी गति:20 दिन में 3.15 लाख में से 59 हजार पशुओं को लगा टीका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment