Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में FMD टीकाकरण अभियान की धीमी गति:20 दिन में 3.15 लाख में से 59 हजार पशुओं को लगा टीका

    3 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में पशुओं को मुंहपका-खुरपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की गति धीमी है। जिले में कुल 3,15,550 पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन 20 दिनों में अब तक केवल 59 हजार पशुओं को ही टीका लगाया जा सका है। इस अभियान की निगरानी के लिए 16 चिकित्सकों की देखरेख में 22 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों में 19 पशुधन प्रसार अधिकारियों सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल हैं। ये टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही हैं और पशुपालकों को बीमारी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) अरविंद सिंह के अनुसार, एफएमडी एक संक्रामक बीमारी है जो पशुओं के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पशुओं का समय पर टीकाकरण कराना अत्यंत आवश्यक है। विभाग ने पशुपालकों से इस अभियान में सहयोग करने और अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की है। 20 दिनों में 59 हजार पशुओं का टीकाकरण होने के बाद, विभाग अब शेष पंजीकृत पशुओं को भी जल्द से जल्द कवर करने के प्रयास में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 15 अगस्त को क्रॉस कंट्री रेस:ब्वॉय-गर्ल वर्ग के खिलाड़ी 14 अगस्त तक कराएं रजिस्ट्रेशन
    Next Article
    फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब:50 से ज्यादा गांवों में बाढ़ का खतरा, चित्रकूट डिप पर आवागमन बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment