Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 32 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट:एक दुकान पर मुकदमा, जांच के लिए तीन नमूने लिए गए

    5 hours ago

    1

    0

    बलिया में होली के त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने फंगस लगी हुई और खराब गुणवत्ता वाली कुल 32 किलोग्राम मिठाई को मौके पर नष्ट कराया। इसके साथ ही, बिना लाइसेंस संचालित एक मिष्ठान की दुकान के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। सहायक आयुक्त द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र द्वारा गठित टीम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया। कदम चौराहा स्थित हरिओम स्वीट्स से 15 किलोग्राम छेना की मिठाई खराब अवस्था में मिली, जिसे तुरंत नष्ट कर दिया गया। जांच के दौरान, टीम ने पांच किलोग्राम मिल्क केक और 12 किलोग्राम खोया बर्फी भी पकड़ी, जिसमें फंगस लगा हुआ था और वह बिक्री के लिए रखी गई थी। इसे भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसी अभियान के तहत, टीम ने रेलवे स्टेशन के पास संजय गुप्ता द्वारा बिना लाइसेंस संचालित एक मिष्ठान की दुकान का पता लगाया। इस प्रतिष्ठान से रंगीन बूंदी के नमूने लिए गए और दुकान के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल तीन नमूने संग्रहित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इनमें कान्हा जी स्वीट्स से बर्फी और क्षीर सागर की दुकान से रंगीन तरबूज शेप बर्फी के नमूने शामिल हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र ने सभी दुकानदारों को सचेत किया है। उन्होंने कहा कि आमजन को हर हाल में शुद्ध खाद्य सामग्री ही बेचें और दुकानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच अवश्य कर लें। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरेन्द्र यादव और सतीश कुमार सिंह भी शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में भाकियू अखंड ने जनसमस्याओं पर दोबारा ज्ञापन सौंपा:कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी, लोग रहे मौजूद
    Next Article
    DMF फंड के दुरुपयोग की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री कार्यालय से DM को जिम्मेदारी, 100 करोड़ का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment