Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीयत उलेमा-ए-हिंद का ईद से पहले अमन पैगाम:मुजफ्फरनगर बैठक में प्रतिबंधित पशु कुर्बानी से मना, सड़क पर नमाज का इरादा नहीं

    10 hours ago

    1

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर में ईद उल अजहा से पहले जमीयत उलेमा-ए-हिंद की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाईचारा, अमन और साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया। जिलाध्यक्ष मौलाना मुकर्रम कासमी ने मुस्लिम समाज से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने और कुर्बानी के अवशेषों को सही स्थान पर दफनाने की अपील की। मौलाना कासमी ने बताया कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद पूरे जिले में मोहब्बत और भाईचारे का संदेश फैलाएगी। इसके लिए सभी तहसील और कस्बा स्तर के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मुसलमानों से केवल उन्हीं पशुओं की कुर्बानी करने का आग्रह किया जिन पर कोई प्रतिबंध नहीं है, साथ ही सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। बैठक के दौरान मौलाना मुकर्रम कासमी ने सड़क पर नमाज अदा करने के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुसलमानों का सड़क पर नमाज पढ़ने का कोई इरादा नहीं है। उनके अनुसार, मस्जिदें, मदरसे और ईदगाह नमाज अदा करने के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभार भीड़ अधिक होने पर कुछ सफें सड़क तक पहुंच जाती थीं, जिसे बेवजह मुद्दा बनाया गया। मौलाना कासमी ने मुख्यमंत्री से धार्मिक स्थलों और मस्जिद निर्माण को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को किसी एक समुदाय को निशाना बनाने से बचना चाहिए और समाज में भाईचारे के माहौल को मजबूत करना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में डीएम-एसपी ने सराफा व्यापारियों से की अपील:सोने का आयात घटाकर विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दिया
    Next Article
    बकराईद पर घर या स्लाटर हाउस में ही करें कुर्बानी:खुले में अवशेष न फेंकें, मौलाना शहाबुद्दीन ने जारी की अपील, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की हिदायत दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment