Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन:बनारस-कोलकाता के बीच बलिया, रेवती, सुरेमनपुर होकर चलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    रेल प्रशासन ने गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए बनारस-कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन बनारस और कोलकाता के बीच कुल तीन फेरे लगाएगी, जो बलिया, रेवती और सुरेमनपुर होते हुए चलेगी। गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 14, 21 और 28 अप्रैल, 2026 को मंगलवार के दिन बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन सुबह 06:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 15, 22 और 29 अप्रैल, 2026 को बुधवार के दिन कोलकाता से सुबह 08:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा, छपरा, सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार और वाराणसी जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 कोच और जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का निधन:गांव चलो अभियान में तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    Next Article
    अयोध्या अति प्राचीन नगर होने के साथ मोक्षदायिनी भी:चंपत राय ने IMA कानपुर के डॉक्टरों को बताया जन्मभूमि विवाद का इतिहास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment