Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भाजपा जिला मंत्री विनोद नायक का निधन:गांव चलो अभियान में तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात, 12 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला मंत्री विनोद नायक (45) का रविवार को 'गांव चलो अभियान' के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। सिकंदरा निवासी विनोद नायक परौख गांव में आयोजित 'गांव चलो अभियान' कार्यक्रम में शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत अकबरपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर के कार्डियोलॉजी विभाग रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान उन्हें कानपुर ले गईं, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने विनोद नायक के निधन को पार्टी के लिए क्षति बताया। उन्होंने कहा कि विनोद नायक एक समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे। विनोद नायक के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही जनपद में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार से टकराई बाइक, सवार गंभीर घायल:फतेहपुर में खागा जाते समय हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
    Next Article
    बलिया में ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन:बनारस-कोलकाता के बीच बलिया, रेवती, सुरेमनपुर होकर चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment