Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में कांग्रेस की समीक्षा बैठक:स्नातक प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल का स्वागत, चुनावी रणनीति पर चर्चा

    7 hours ago

    1

    0

    बलिया के जिला कांग्रेस कमेटी सभागार में मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसका संचालन संतोष चौबे ने किया। बैठक में वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल का स्वागत भी किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उमाशंकर पाठक ने कहा कि यह समय पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनावी वर्ष निकट है, इसलिए इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करना होगा। पाठक ने कार्यकर्ताओं से 14 मार्च से 14 अप्रैल तक घर पर न बैठने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि हर कार्यकर्ता अपने गांव में घर-घर जाकर राहुल गांधी की नीतियों को बताएगा। इसके साथ ही, टीम बनाकर जनपद के प्रत्येक मुख्य बाजारों में पदयात्रा और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार किया जाएगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह युवा बेरोजगारों की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां प्रधानमंत्री युवाओं को रोजगार के नाम पर पकौड़े तलने का सुझाव देते हैं, ऐसी अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। आज की बैठक में प्रमुख रूप से दिग्विजय सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, राजेन्द्र चौधरी, अनुपमा सिंह, सुशील श्रीवास्तव, हीरा राम, पारस वर्मा, सिद्ध नाथ तिवारी, महा प्रसाद चौबे, अबूल फैज, यश मिश्रा बंटी, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, सागर सिंह राहुल, अनुभव तिवारी गोलू, खजांची राय, अखिलेश कन्नोजिया, आनंद पाण्डेय, मैनेजर राम, वीर बहादुर सिंह, अरुण कुमार भारती, लालू राम मिर्धा, गिरीश कांत गांधी, रमा शंकर यादव, शशिकांत मिश्रा, अंजनी राम, शेष नाथ, वंश बहादुर, अमर नाथ, राजेन्द्र सिंह गामा, आशुतोष चौबे, अवधेश ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद, मैनेजर राम, प्रेम चन्द्र चौहान, बब्लू शर्मा, लड्डू त्यागी, प्रताप जायसवाल, महान उपाध्याय, संग्राम तिवारी, लल्लन प्रसाद, विद्यापति तिवारी, अमित उपाध्याय, सुरेश कुमार राय, राम जी मिश्रा, अरुण श्रीवास्तव, राज कुमार पटेल, विनोद कुमार सिंह, अभय कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह घना कोहरा छाया, दोपहर में धूप निकली:विजिबिलिटी 30 मीटर रही, मार्च में ही मई जैसी गर्मी; पारा 34.9 डिग्री
    Next Article
    धौरीकुइयाँ में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ:हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment