Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धौरीकुइयाँ में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ:हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

    5 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के नौगढ़ ब्लॉक स्थित ग्राम धौरीकुइयाँ के श्री समय माता मंदिर में नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार, 10 मार्च को हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। यह कलश यात्रा धौरीकुइयाँ से सोहास तक निकाली गई, जिसमें महिला और पुरुष श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर पदयात्रा करते हुए शामिल हुए। यात्रा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक श्यामधनी राही ने विधि-विधान से आरती एवं पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। विधायक राही ने महायज्ञ के सफल आयोजन की कामना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही, लोटन ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह, उसका ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम भरोसे चौहान, नितेश पाण्डेय, प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा, राम निवास यादव, सुनी पाण्डेय, सोनू लोधी, रवि पाण्डेय, बबलू पाण्डेय, अर्जुन लोधी, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल चौधरी, श्यामनंदन लोधी, संजय सहानी, सतीश वर्मा, मिथुन यादव, प्रधान विशंभर यादव, दूधनाथ यादव और सौरभ पाण्डेय सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, कथा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में कांग्रेस की समीक्षा बैठक:स्नातक प्रत्याशी अरविंद सिंह पटेल का स्वागत, चुनावी रणनीति पर चर्चा
    Next Article
    बाबा ने मासूम से किया कुकर्म:कुटिया में बुलाकर की शर्मनाक हरकत, आक्रोशित लोगों ने की साधु वेशधारी की पिराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment