Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में करंट से पिता-पुत्र की मौत:बेटे को बचाने दौड़े पिता की भी गई जान, SI भर्ती पास कर चुका था राजेश

    14 hours ago

    1

    0

    बलिया के बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। खेत में टूटकर गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 28 वर्षीय राजेश यादव हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा पास कर चुका था और परिवार उसकी नौकरी का इंतजार कर रहा था। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बाद में विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। शहपुरवा गांव निवासी 58 वर्षीय जनार्दन यादव गुरुवार सुबह अपने 28 वर्षीय बेटे राजेश यादव के साथ खेत पर काम करने गए थे। ग्रामीणों के अनुसार खेत में पहले से ही 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरा हुआ था। काम के दौरान राजेश अनजाने में उसकी चपेट में आ गया। बेटे को करंट से तड़पता देख जनार्दन यादव बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने दौड़ पड़े, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी पुलिस SI भर्ती पास कर चुका था राजेश राजेश यादव ने हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पास की थी। परिवार को उम्मीद थी कि नौकरी मिलने के बाद घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि राजेश मेहनती और होनहार युवक था। उसकी सफलता से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल था। बेटी सीमा बोली- मेरा परिवार उजड़ गया, अब हमारा कोई नहीं बचा हादसे के बाद मृतक जनार्दन यादव की बेटी सीमा यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा- अब हमारा कोई नहीं है। मेरा परिवार उजड़ गया। परिवार में पापा, भैया और मैं थे। अब सिर्फ एक विवाहित दीदी हैं। मैं बिल्कुल अकेली हो गई हूं। हमारा सहारा छिन गया है। सीमा ने बताया कि उन्हें इस हादसे की जानकारी उनके चाचा ने दी थी। उन्होंने कहा कि एक ही पल में पिता और भाई दोनों को खो दिया। ग्रामीणों ने लगाया जाम, बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे बलिया-बांसडीह मार्ग पर शहपुरवा गांव के सामने जाम लगा दिया। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। सूचना मिलते ही बांसडीहरोड पुलिस, तहसीलदार नितिन सिंह, बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में विधायक केतकी सिंह और एसडीएम के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया। सीमा को गले लगाकर भावुक हुईं विधायक केतकी सिंह घटना की जानकारी मिलने पर विधायक केतकी सिंह मृतकों के घर पहुंचीं। वहां पिता और भाई को खो चुकी सीमा यादव उन्हें देखते ही गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगीं। सीमा ने रोते हुए कहा- अब मेरा क्या होगा... न भाई रहा, न पापा। मैं अनाथ हो गई हूं। हे भगवान, ये क्या हो गया? विधायक ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी। एक्सईएन को देखकर भड़कीं विधायक, कहा- सबसे पहले इस्तीफा दीजिए मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को देखकर विधायक केतकी सिंह नाराज हो गईं। उन्होंने जर्जर बिजली तार दिखाते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- तार क्यों नहीं बदले गए? अगर समय पर मरम्मत हुई होती तो दो लोगों की जान नहीं जाती। सबसे पहले तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक ने एक्सईएन को साथ लेकर मृतकों के घर तक ले गईं और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। JE और SSO के खिलाफ मुकदमा दर्ज मृतक जनार्दन यादव की बेटी सीमा यादव की तहरीर पर टकरसन पावर हाउस के जूनियर इंजीनियर (JE) आनंद जायसवाल और एसएसओ मुकुल उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक प्रतिनिधि बोले- दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा- जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस घटना के लिए जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं बिजली विभाग की भूमिका की भी जांच होगी। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल एक पिता और बेटे की जान ले ली, बल्कि एक परिवार का पूरा सहारा भी छीन लिया। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है और लोग दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    '100 मुकदमे दर्ज कराकर जेल में मेरी हत्या कराएंगे':भाजपा पार्षद बोले- भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर महापौर ने रचा षड़यंत्र
    Next Article
    टॉयलेट के लिए रुके नल मिस्त्री को वाहन ने रौंदा:फिरोजाबाद में मौके पर मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment