Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    '100 मुकदमे दर्ज कराकर जेल में मेरी हत्या कराएंगे':भाजपा पार्षद बोले- भ्रष्टाचार का खुलासा करने पर महापौर ने रचा षड़यंत्र

    15 hours ago

    1

    0

    हम लोगों ने नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा किया, जिस पर महापौर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे बंटी पांडेय ने षड़यंत्र कर मेरे व मेरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुझसे लोग कह रहे है कि अभी एक नहीं एक सौ मुकदमे लिखेंगे, तुम जेल जाओगे और तुम्हारी जेल में हत्या होगी… भाजपा को केवल भाजपा हराती, भाजपा को केवल भाजपा मारती है, ये प्रमाण है। यह कहना था कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले भाजपा के पार्षद पवन गुप्ता का। बुधवार देर रात पवन पांडेय के खिलाफ नजीराबाद थाने में कोर्ट के आदेश पर हत्या का प्रयास, डकैती व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने ऊपर दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी ठहराते हुए पूरे प्रकरण का जिम्मेदार महापौर व उनके बेटे बंटी पांडेय को बताया। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी दैनिक भास्कर एप के साथ साझा की। अब जानिए भाजपा पार्षद ने क्या कहा… पार्षद पवन गुप्ता ने कहा कि महापौर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे बंटी पांडेय के खिलाफ हम लोगों ने आवाज उठाई थी, जो आज तक कोई नहीं उठा पाया, जिसका उन्होंने मुझसे बदला लिया है। हमारे क्षेत्र में रहने वाला अंशू ठाकुर महापौर से रुपए लेकर काम करता है। बंटी पांडेय ने अंशू ठाकुर को रुपए देकर उनके यहां काम करने वाले आकाश कुमार से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। लोग हमको अपना प्यार दे रहे है, जिसपर महापौर व उनके बेटे ने बदनाम करने की नीयत से हमारे ऊपर यह मुकदमा लिखवाया है। पवन ने कहा कि यह घटना 2024 की थी, अंशू ठाकुर व उसके साथियों ने एक दलित बच्चे के साथ मारपीट की थी। जिस पर मुकेश गौतम की तहरीर पर मैने मुकदमा दर्ज कराया था, पेशबंदी में अंशू ठाकुर मुकदमा दर्ज कराना चाह रहे थे, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। अब अंशू ठाकुर ने महापौर व उनके बेटे के साथ मिलकर मेरे व मेरे परिवार के ऊपर झूठे मुकदमे लिखवाए। मुझे अपनी योगी सरकार पर विश्वास है, जो सच साबित करेगी। आज इन्होंने जिस तरह से मुझ पर मुकदमा लिखवाया है, ऐसे ही और मुकदमे लिखवाएंगे, लेकिन जब जीत नहीं पाएंगे तो मेरी हत्या करवाएंगे। मैने अपने अधिकारों के लिए आवाज उठायी तो मुझे गलत ढंग से निष्कासित किया गया। मैने पार्टी के शीर्ष नेताओं तक शिकायत की, जिससे यह लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल भाजपा मारती है, सपा, बसपा, कांग्रेस व आप पार्टी किसी ने मेरे साथ गलत नहीं किया। लेकिन भाजपा का नाम कलंक में मिलाने वाली महापौर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे की ओर से ये कृत्य किया जा रहा है। मेरे परिवार के आंखों में आंसू है, कि मेरी वजह से मेरे छोटे भाई, चचेरे भाइयों पर मुकदमा लिखा गया। मैं अपने घर में भी जाने लायक नहीं हूं। ये मुकदमा फर्जी है, अगर सच होता तो पुलिस तब ही इसको दर्ज करती। जांच में सब सामने आएगा। अब जानिए दर्ज FIR में क्या कहा गया था… अशोक नगर निवासी आकाश कुमार ने बताया कि वह नेहरू नगर में पान मसाला की गुमटी लगाते है। बीती 29 मार्च 2024 को वह गुमटी बंदकर घर जा रहे थे। आरोप है कि नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय के पास भाजपा के क्षेत्रीय पार्षद पवन गुप्ता ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक कर होली का चंदा मांगा। उन्होंने आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने पर चंदा देने पर असमर्थता जताई, जिस पर पार्षद ने जातिसूचक गालियां दी। विरोध करने पर पार्षद ने साथियों के साथ मिलकर लात, घूसों, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई वरुण को भी पीट दिया। इस दौरान आरोपियों ने जेब में रखे 2275 रुपये छीने। पुलिस ने उनका और भाई का मेडिकल कराया। घटना के बाद नजीराबाद पुलिस और आलाधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर नजीराबाद पुलिस ने पार्षद पवन गुप्ता, भाई पंकज गुप्ता, मयंक गुप्ता उर्फ शालू, हरिओम वर्मा, अजय यादव, आशीष सविता उर्फ नेहरा, मुकेश गौतम, मिथुन शर्मा उर्फ भोलू पंचर समेत दो अन्य लोगों पर हत्या का प्रयास, डकैती, एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साहिबाबाद हादसे के बाद आज भी कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द:फिरोजाबाद में ट्रैक बहाली और विकास कार्यों से रेल संचालन प्रभावित
    Next Article
    बलिया में करंट से पिता-पुत्र की मौत:बेटे को बचाने दौड़े पिता की भी गई जान, SI भर्ती पास कर चुका था राजेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment