Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में रौनक का हत्यारा गिरफ्तार:मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली

    9 hours ago

    1

    0

    बलिया के हल्दी थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोर रौनक यादव की हत्या के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 10 मार्च की रात लगभग एक बजे हल्दी थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान, मुखबिर की सूचना पर मुडाडीह-सोनवानी रोड पर हनुमान मंदिर से 300 मीटर पश्चिम पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में बदमाश मनोज यादव (पुत्र शिवधारी यादव, निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी, बलिया) के बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश मनोज यादव 9 मार्च 2026 की रात रौनक यादव उर्फ नकी यादव (पुत्र नंदजी यादव, निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी, जनपद बलिया) की हत्या करके फरार हो गया था। घायल बदमाश मनोज यादव को इलाज के लिए सीएचसी सोनवानी पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में पांच दुकानों में लगी आग:दमकल की गाड़ियों ने 2 घंटे बाद पाया काबू, सबकुछ जल गया; पूरी रात बिजली भी नहीं आई
    Next Article
    कन्नौज में सड़क हादसे में तीन की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दो बाइकें चपेट में आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment