Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में सड़क हादसे में तीन की मौत:तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, दो बाइकें चपेट में आईं

    7 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 11 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर पनवारा कस्बे के पास हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल ट्रैक्टर चालक को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर कोल्ड स्टोरेज में आलू के पैकेट उतारकर जसोदास की ओर वापस जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने दो बाइकों से आगे निकलने की होड़ में वाहन की गति बढ़ा दी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर की पलटी हुई ट्रॉली की चपेट में दो बाइकें आ गईं, जिन पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने छिबरामऊ निवासी अमित दोहरे, इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अब्दुल आहद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल ट्रैक्टर चालक मवई रियायक गांव निवासी राजू को प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अरबाज और अब्दुल आहद एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव से गुरसहायगंज जा रहे थे, जबकि अमित दोहरे अपनी अलग बाइक से छिबरामऊ स्थित अपने घर लौट रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में रौनक का हत्यारा गिरफ्तार:मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली
    Next Article
    प्रयाग संगीत समिति का 86वां दीक्षांत समारोह आयोजित:92 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड-सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment