Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में समाधान दिवस के कार्यक्रम में बदलाव:21 फरवरी को बैरिया की जगह अब रसड़ा में होगा आयोजन

    11 hours ago

    1

    0

    बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जन समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित होने वाले "सम्पूर्ण समाधान दिवस" के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित होता है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 21 फरवरी 2026 (तृतीय शनिवार) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बैरिया में आयोजित होना था। इसके साथ ही अपराह्न 3:00 बजे से तहसील बैरिया और 4:30 बजे से विकास खंड बैरिया के निरीक्षण का कार्यक्रम भी निर्धारित था। अपरिहार्य कारणों से इस कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। अब 21 फरवरी 2026 को तहसील बैरिया के स्थान पर तहसील रसड़ा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसी दिन जिलाधिकारी अपराह्न 3:00 बजे से तहसील रसड़ा और 4:30 बजे से विकास खंड रसड़ा का निरीक्षण भी करेंगे। वहीं, 21 फरवरी 2026 को तहसील बैरिया में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, बलिया द्वारा की जाएगी। तहसील बैरिया एवं विकास खंड बैरिया के निरीक्षण की नई तिथि अलग से सूचित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, 7 मार्च 2026 को तहसील रसड़ा के स्थान पर तहसील बैरिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारी, रसड़ा को निरीक्षण के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धघैटा गांव से शराब ठेका हटाने की मांग:ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आबादी के बीच ठेका संचालित होने पर जताई आपत्ति
    Next Article
    देवरिया में स्कॉर्पियो की टक्कर से छात्र की मौत:गौरी बाजार में दुकान खोलने जा रहा था, शाम को था इंटर का पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment