Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धघैटा गांव से शराब ठेका हटाने की मांग:ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, आबादी के बीच ठेका संचालित होने पर जताई आपत्ति

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र स्थित धघैटा गांव में आबादी के समीप संचालित शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। दर्जनों महिला-पुरुषों ने रालोद के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि यह शराब का ठेका लंबे समय से आबादी क्षेत्र के नजदीक चल रहा है, जिससे गांव का सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है। उनका कहना है कि ठेके पर शराब पीने आने वाले बाहरी लोग अक्सर गांव में हुड़दंग करते हैं और महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाएं भी सामने आती हैं। इस संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। रालोद जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने बताया कि आबादी क्षेत्र के पास शराब का ठेका संचालित होना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और महिलाओं की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है। भरंगर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने पहुंची एक महिला ने बताया कि गांव के कुछ पुरुष ठेके से शराब पीकर घर आते हैं और पैसों को लेकर विवाद करते हुए मारपीट करते हैं। इससे परिवारों में लगातार तनाव बना रहता है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानी वर्चस्व लेकर विवाद में मारपीट, वीडियो:6 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर, घर में घुसकर मारपीट का आरोप
    Next Article
    बलिया में समाधान दिवस के कार्यक्रम में बदलाव:21 फरवरी को बैरिया की जगह अब रसड़ा में होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment