Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी:गंभीर रूप से झुलसी जेठानी, वाराणसी रेफर; देवरानी हिरासत में

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया के तिखमपुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर खौलता पानी फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में देवरानी ने अपनी जेठानी पर गर्म पानी फेंका, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को वाराणसी के बीएचयू रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी देवरानी को हिरासत में ले लिया है। घटना रविवार सुबह की है। तिखमपुर निवासी शशि प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी श्रेया सिंह घर पर मोबाइल में भजन सुन रही थीं और घर का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनके छोटे भाई की पत्नी गुंजा सिंह उर्फ रिम्पी वहां आई और श्रेया का मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। शशि प्रताप सिंह के अनुसार, गुंजा सिंह ने श्रेया को गाली-गलौच भी की। जब श्रेया अपना टूटा हुआ मोबाइल उठाकर कुर्सी पर बैठकर रोने लगीं, तो गुंजा पीछे से आई और उन पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया। गर्म पानी पड़ते ही श्रेया सिंह गिरकर छटपटाने लगीं और बेहोश हो गईं। परिजनों ने तत्काल श्रेया सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सुबह करीब 09:30 बजे कोतवाली थाने को सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि श्रेया सिंह (पत्नी शशि प्रताप सिंह) और गुंजा सिंह (पत्नी रतनपाल सिंह) तीखमपुर निवासी हैं और रिश्ते में जेठानी-देवरानी हैं। पारिवारिक विवाद में बहस और झगड़े के दौरान देवरानी गुंजा सिंह ने अपनी जेठानी श्रेया सिंह पर खौलता पानी फेंक दिया, जिससे श्रेया सिंह घायल हो गईं। सीओ सिटी ने आगे बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल श्रेया को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया है। आरोपी गुंजा सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में गणगौर विदाई समारोह, 25 साल पुरानी परंपरा:सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
    Next Article
    मैनपुरी में मंदिर विवाद में नया मोड़:पुजारी विवाद में नया खुलासा, महिला बोली—बाबा ने की मारपीट, छीनी चैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment