Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में यौन शोषण के आरोप में वन दरोगा गिरफ्तार:पीड़िता बोली- 8 महीने तक रेप किया, मांग में सिंदूर भरा; कोर्ट मैरेज का वादा कर भाग गया

    6 hours ago

    1

    0

    बलिया में लड़की की मांग में सिंदूर भरकर एक वन दरोगा ने युवती को कोर्ट मैरेज का झांसा दिया। आरोप है कि उसने 8 महीने तक दरिंदगी की। उसके बाद प्रेगनेंट होने पर अबार्शन भी कराया। बाद में कोर्ट मैरेज की बात कहकर फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने डीआईजी आजमगढ़ और SP से शिकायत की। इसके बाद रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया। आज मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी वन दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला उभांव थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज गांव में वन दरोगा उग्रसेन कुमार का घर है। वो एक वर्ष से बेल्थरा रोड रेंज में तैनात हैं। वन दरोगा के खिलाफ 3 फरवरी को एक महिला ने उभांव थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वन दरोगा उग्रसेन कुमार से मेरी मुलाकात करीब आठ महीने पहले मेरी दीदी की ननद के घर गोड़ाई गांव में हुई थी। दीदी की बहू उसी गांव की रहने वाली हैं, जिससे दरोगा का वहां आना-जाना था। महिला का आरोप है कि आरोपी से यहीं पर मुलाकात हुई। हम दोनों में नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद दरोगा ने मुझसे शादी करने का वादा किया। जिसके बाद उसने 8 महीने तक मेरे साथ संबंध बनाए। जब मैने शादी की बात की तो टालने लगा। बाद में दबाव डालने पर अपने घर पर बुलाया। और मांग में सिंदूर भर दिया। कहने लगा- कि अब हम लोग कोर्ट मैरेज कर लेंगे। और पति-पत्नी की तरह रहने लगेंगे। इसी दौरान मैं पांच महीने की प्रगनेन्ट हुई तो उसने अबार्शन करा दिया। बाद में कोर्ट मैरिज का वादा कर कोर्ट चलने को कहा। मैं पहुंच गई, लेकिन वो नहीं। बाद में पता किया तो वो घर छोड़कर फरार हो गया था। दूसरी महिला से अफेयर का आरोप लगाया उसका यह भी आरोप है कि आरोपी की जिंदगी में दूसरी महिला के आने के बाद उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू हो गया। पीड़िता ने मारपीट का भी आरोप लगाया है। उसने यह भी बताया कि आरोपी की पहले भी शादी हो चुकी है और वह अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका है। पीड़िता का आरोप है कि शुरुआती शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीआईजी आजमगढ़ और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए उभांव थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया। उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि 24 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी उग्रसेन कुमार जायसवाल को मधुवन ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे बलिया न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। ………… ये खबर भी पढ़ें… मेरठ में परिवार के 6 लोग घर में जिंदा जले:इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे; एक साथ उठा जनाजा तो कांपे लोग मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी पिता सोमवार देर शाम नमाज पढ़ने गए थे, तभी तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में महिलाएं, बच्चों समेत 12 लोग थे। ग्राउंड फ्लोर में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को बाहर निकलने का वक्त नहीं मिला। सभी लपटों के बीच अंदर फंस गए। पड़ोसियों ने तुरंत फर्स्ट फ्लोर में फंसे 5 लोगों को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाल लिया। लेकिन, सेकंड फ्लोर में एक महिला और 5 बच्चे फंस गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑटो ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराकर पलटा:हरदोई में हादसे में छह यात्री गंभीर घायल, मेडिकल कालेज रेफर
    Next Article
    बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर:मऊ में बाइक सवार की मौत, आरोपी ड्राइवर की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment