Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑटो ओवरटेक करते समय डीसीएम से टकराकर पलटा:हरदोई में हादसे में छह यात्री गंभीर घायल, मेडिकल कालेज रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में मल्लावां-कन्नौज मार्ग पर एक सीएनजी ऑटो डीसीएम से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह हादसा राघौपुर रोड पर शुक्लापुर गांव के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, सवारी भरकर एक सीएनजी ऑटो राघौपुर चौराहे से मल्लावां की ओर जा रहा था। ऑटो चालक ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार डीसीएम आ गई और ऑटो उससे टकरा गया। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। घायलों में कल्यानपुर निवासी चालक सूरज उर्फ तमस (21), नारायनमऊ निवासी चंपा देवी (61), राघौपुर निवासी सबरून बानो (35), रमजानी (45), उन्नाव जनपद के बांगरमऊ निवासी रुचि (24) और कलवारी महमदाबाद निवासी अंकुश (18) शामिल हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मल्लावां पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सूरज, चंपा देवी और अंकुश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मार्ग को सुचारू कराया और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल गुरुजी का बढ़ रहा क्रेज:CSJMU के शोध में खुलासा, ICT और कंप्यूटर की समझ रखने वाले शिक्षक क्लास में ज्यादा हिट
    Next Article
    बलिया में यौन शोषण के आरोप में वन दरोगा गिरफ्तार:पीड़िता बोली- 8 महीने तक रेप किया, मांग में सिंदूर भरा; कोर्ट मैरेज का वादा कर भाग गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment