Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बम धमाकों की धमकी…दिलजीत बोले-पोहा खाने इंदौर जरूर आऊंगा:ग्वालियर हाईकोर्ट को खालिस्तानी संगठन के नाम से मेल; लिखा-कॉन्सर्ट को IED से उड़ाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    चार गानों पर रोक और लगातार मिल रही धमकियों के बीच पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर आने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने छप्पन दुकान की पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैं आऊंगा और सबसे पहले पोहा खाऊंगा।' दिलजीत का इंदौर में 15 नवंबर को कॉन्सर्ट होना है। अब इसमें सिर्फ पांच दिन बाकी हैं। इससे पहले खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से ई-मेल के जरिए कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। शहर के तीन प्राइवेट स्कूलों, महापौर कार्यालय और ग्वालियर हाईकोर्ट के ईमेल पर धमकी भरे मैसेज मिले हैं। मेल में माता-पिता से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को शो में न भेजें। इन मैसेज में कॉन्सर्ट और उसके मंच को बम और IED से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस और SIT अब तक मेल भेजने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। धमकियों के बीच कॉन्सर्ट की तैयारी दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C-21 मॉल में होना है। इसे लेकर ग्वालियर हाईकोर्ट और एक जज को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इससे पहले 2 नवंबर को इंदौर के महापौर कार्यालय और शहर के तीन निजी स्कूलों को भी कॉन्सर्ट को लेकर धमकी भरे ईमेल मिले थे। इनमें बम धमाके की चेतावनी दी गई थी। साथ ही कॉन्सर्ट के मंच को उड़ाने की बात कही गई थी। लगातार मिल रहे इन धमकी भरे ईमेल की जांच पुलिस और SIT कर रही है। हालांकि, अब तक ईमेल भेजने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। दिलजीत के कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा के अलावा गानों और बच्चों की एंट्री का मुद्दा भी सामने आया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने C-21 मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर दिलजीत के चार गानों को कॉन्सर्ट में नहीं गाने देने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी का मानना है कि इन गानों के बोल बच्चों पर गलत असर डाल सकते हैं। जिन गानों पर रोक लगाने को कहा गया है, उनमें 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचों अफीम लभिया' और 'जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी' शामिल हैं। दिल्ली और मुंबई में भी कॉन्सर्ट को लेकर धमकियां दिलजीत के कॉन्सर्ट को लेकर धमकियां सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं हैं। अक्टूबर में दिल्ली में होने वाले उनके कॉन्सर्ट को भी सुरक्षा कारणों से शुरुआत में पुलिस की मंजूरी नहीं मिली थी। हालांकि, बाद में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद कार्यक्रम को मंजूरी दे दी गई। 30 अक्टूबर को दिल्ली में शो हुआ। वहीं, 23 अक्टूबर को मुंबई की पूर्व महापौर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी। कॉन्सर्ट की अनुमति के लिए अब तक आवेदन नहीं कॉन्सर्ट की तारीख नजदीक आ रही है, लेकिन पुलिस के पास अब तक कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदन नहीं पहुंचा है। ऐसे में आयोजन की मंजूरी, सुरक्षा व्यवस्था और धमकी भरे ईमेल की जांच को लेकर पुलिस की भूमिका अहम हो गई है। अब अगले पांच दिनों में पुलिस के सामने ईमेल भेजने वाले का पता लगाने और कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था तय करने की चुनौती है। वहीं, दिलजीत के फैंस को उनके इंदौर आने और लाइव परफॉर्मेंस का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिताभ बच्चन की सुरक्षा पर राजनीति:बुलेट प्रूफ शील्ड हटाए जाने पर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया, भाजपा विधायक बोले- कलाकार को राजनीति में मत घसीटो
    Next Article
    इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने का दावा गलत:दिलजीत बोले- चैनल मसाला लगाकर दिखाते हैं, बेशर्म, आ रहा हूं; 3 बार बम से उड़ाने की धमकी मिली

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment