Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ:फतेहपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में पसरा मातम

    1 hour ago

    1

    0

    फतेहपुर जनपद के बिन्दकी नगर में बुधवार को एक 62 वर्षीय वृद्ध ने बीमारी से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, बिन्दकी नगर के मोहल्ला नई कॉलोनी निवासी बसन्त लाल (62 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय महावीर ने अपनी पुरानी बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया। जब वृद्ध की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पूछताछ करने पर बसन्त लाल ने जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकार की, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान बसन्त लाल की मौत हो गई। वृद्ध की मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में गहरा शोक छा गया और वे रोते-बिलखते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP का 9 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश:अर्धशास्त्र के प्रोफेसर बोले- शिक्षा पर खर्च बढ़ाना जरूरी, तभी देश आगे बढ़ पाएगा
    Next Article
    बैंक कर्मियों ने निजीकरण का विरोध किया:हरदोई में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment