Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुमराह 968 दिन बाद वनडे खेलेंगे, रोहित-विराट की वापसी:भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 5 वनडे जीते, पहला मुकाबला एजबेस्टन में

    9 hours ago

    1

    0

    जसप्रीत बुमराह 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोई वनडे नहीं खेला है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे टीम में वापसी करेंगे। वनडे में भारत का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी रहा है। टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले 5 वनडे मुकाबले जीते हैं। ओवरऑल दोनों टीमों के बीच 110 मैच खेले गए हैं। भारत ने 61 जीते और 44 हारे हैं। 2 मैच टाई और 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। यह सीरीज भारत के लिए इसलिए भी अहम है। क्योंकि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब 15 महीने का समय बचा है। भारत ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी। इससे पहले टीम आयरलैंड से भी सीरीज हार चुकी है। गिल बोले- विराट 2027 वर्ल्ड कप की योजना का हिस्सा भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले कहा कि विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में विराट के साथ टीम कॉम्बिनेशन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। गिल ने कहा कि रोहित और विराट का अनुभव टीम के लिए बेहद अहम रहेगा। बुमराह की वापसी, हार्दिक की कमी भारत की गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। मोहम्मद सिराज टीम में नहीं हैं, जबकि हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में ऑलराउंडर की भूमिका के लिए शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर के बीच मुकाबला है। चोटिल हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है। इंग्लैंड टी-20 की लय वनडे में भी बरकरार रखना चाहेगा इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज में भारत को 4-0 से हराया है। हालांकि पिछले डेढ़ साल में उसका वनडे रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम 2024 के बाद सात में से पांच द्विपक्षीय वनडे सीरीज हार चुकी है, जबकि पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में भी एक मैच नहीं जीत सकी थी। फिर भी घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के लिए राहत की बात जो रूट की शानदार फॉर्म है। 2024 के बाद से उन्होंने वनडे में 65.93 की औसत से 1055 रन बनाए हैं। हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने 247 रन बनाए थे। रोहित और विराट पर रहेंगी नजरें यह इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली की आखिरी वनडे सीरीज हो सकती है। रोहित का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने यहां 7 वनडे शतक लगाए हैं और औसत 64.9 का है। एजबेस्टन में उनका औसत 89.4 है। वहीं विराट अपनी पिछली 7 वनडे पारियों में 6 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। IPL 2026 में भी उन्होंने 16 मैचों में 675 रन बनाए थे। एजबेस्टन में इंग्लैंड का दबदबा एजबेस्टन इंग्लैंड का मजबूत किला माना जाता है। टीम ने एजबेस्टन में 2015 से लगातार सात वनडे जीते हैं। पिच रिपोर्ट एजबेस्टन की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है। इसके बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में पहले 10 ओवर मैच के लिहाज से सबसे अहम रहेंगे। मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार। इंग्लैंड ने मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग-XI का ऐलान कर दिया है- बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने लॉर्ड्स का पहला महिला टेस्ट जीता:इंग्लैंड को 270 रन से हराया; यस्तिका का शतक, 7 विकेट लेने वाली क्रांति प्लेयर ऑफ द मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के 142 साल के इतिहास में पहली बार खेला गया महिला टेस्ट भारतीय टीम ने जीत लिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 270 रन से हरा दिया। भारतीय टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में मेजबान टीम पर भारी पड़ी। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर जैसी फिल्मों पर राजनीतिक दबाव दिखता है:नफीसा बोलीं- युवा बदलते सिनेमा की राजनीति समझें, नासर बोले- ब्रेकअप जिंदगी का अंत नहीं
    Next Article
    20 साल बाद फुटबॉल वर्ल्डकप में फ्रांस Vs स्पेन मुकाबला:पहला सेमीफाइनल डलास स्टेडियम में; 8 गोल कर चुके एम्बाप्पे के सामने यमाल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment