Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचा पति:पहली पत्नी ने मंडप में किया हंगामा, पीड़िता ने सहारनपुर SSP से लगाई न्याय की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने करीब एक साल पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तभी से वह मायके में रह रही है, जबकि उसके तीनों बच्चे ससुराल में हैं। रविवार को पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ देहरादून पहुंच गई। वहां विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई किए जाने का आरोप है। सोमवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। गांव खटोली निवासी बीना राठौर के मुताबिक, उसकी शादी 2012 में नया गांव बादशाहपुर निवासी प्रवेश कुमार से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। इनमें 15 साल का बेटा, 14 साल की बेटी और करीब 8 साल का छोटा बेटा है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति के साथ अनबन रहती थी। 24 नवंबर 2025 को पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। देहरादून पहुंचकर किया दूसरी शादी का विरोध बीना का कहना है कि उसने कई बार पति के पास लौटने और परिवार को फिर से बसाने की कोशिश की, लेकिन पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि पति देहरादून में दूसरी शादी कर रहे हैं। इस पर वह रात में अपने परिजनों के साथ देहरादून पहुंच गई। आरोप है कि उसे देखकर पति और ससुराल पक्ष के लोग वहां से चले गए। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई। राजनीतिक रसूख दिखाकर धमकाने का आरोप महिला की बहन ने आरोप लगाया कि उसका जीजा आजाद समाज पार्टी से जुड़ा है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लेकर धमकी देता है। वह कहता है कि जो करना है कर लो। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बीना सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंची और एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। महिला का कहना है कि वह अपने तीनों बच्चों के साथ रहना चाहती है और उनका भविष्य सुरक्षित करना चाहती है। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराने की बात कही गई है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 16 IAS ट्रांसफर, 6 जिलाधिकारी बदले:वाराणसी-कानपुर कमिश्नर की अदला-बदली, 3 दिन में फिर DM बने उमेश मिश्रा
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी में घर में घुसकर की थी वारदात, पॉक्सो कोर्ट ने लगाया जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment