Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 16 IAS ट्रांसफर, 6 जिलाधिकारी बदले:वाराणसी-कानपुर कमिश्नर की अदला-बदली, 3 दिन में फिर DM बने उमेश मिश्रा

    4 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने सोमवार शाम 16 सीनियर IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारी बदले गए हैं। ट्रांसफर लिस्ट शाम 5 बजे जारी की गई। वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों (कमिश्नर) का भी तबादला किया गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के CEO की अदला-बदली की गई है। तीन दिन पहले 13 नवंबर को IAS उमेश मिश्रा को मुजफ्फरनगर DM पद से हटाकर विशेष सचिव बनाया गया था। अब उन्होंने जौनपुर का DM बनाया गया है। अफसरों के तबादलों की एक बड़ी वजह चुनाव आयोग का आदेश है। आयोग ने 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्देश दिया है कि चुनाव से जुड़े ऐसे अधिकारियों को जिले में नहीं रखा जाएगा, जिन्होंने पिछले 4 साल में 3 साल या उससे ज्यादा समय एक ही जिले में बिताया है। पहले नए डीएम की लिस्ट देखिए तबादला सूची की 5 बड़ी बातें जानिए… 1. वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर बदले के. विजयेन्द्र पांडियन को कानपुर से हटाकर वाराणसी का कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के कमिश्नर एस. राजलिंगम अब कानपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे। 2. ग्रेटर नोएडा और UPSIDA के CEO भी बदले ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के CEO रविकुमार एनजी को UPSIDA का CEO बनाया गया है। वहीं, UPSIDA के CEO डॉ. बलकार सिंह अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 3. छह जिलों को मिले नए DM, उमेश मिश्रा का आदेश तीन दिन में बदला सरकार ने भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के DM बदल दिए हैं। इनमें जौनपुर का मामला खास है। 13 नवंबर को मुजफ्फरनगर के DM पद से हटाकर विशेष सचिव बनाए गए उमेश मिश्रा को तीन दिन बाद ही जौनपुर का DM बना दिया गया। 4. जिलों में DM रहे अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी जौनपुर के DM रहे डॉ. सैमुअल पॉल एन. को सहकारिता विभाग भेजा गया है। गोंडा की DM प्रियंका निरंजन को नगर विकास विभाग और श्रावस्ती की DM अन्नपूर्णा गर्ग को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में तैनाती मिली है। चंदौली के DM रहे चन्द्र मोहन गर्ग मुख्यमंत्री के विशेष सचिव बनाए गए हैं। शामली के DM आलोक यादव को IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भेजा गया है। 5. श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल को कई विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल को राज्य वस्त्र निगम, स्पिनिंग कंपनी, यार्न कंपनी और सहकारी कताई मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क का CEO भी बनाया गया है। अब चर्चित IAS के बारें में जानिए… रमेश रंजन विवादों के बाद फिर बने DM रमेश रंजन को गोंडा का डीएम बनाया गया है। इससे पहले वह लखनऊ में राजस्व परिषद के अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात थे। अप्रैल 2026 में रमेश रंजन फिरोजाबाद के डीएम थे। उस दौरान टूंडला की तत्कालीन तहसीलदार राखी शर्मा ने उन पर और उनके कार्यालय के कुछ कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। राखी शर्मा ने मीडिया के सामने आरोप लगाया था कि जमीन से जुड़े एक मामले में दबाव बनाने और उनके खिलाफ चल रही जांच बंद करने के बदले उनसे 1.75 लाख रुपये का आईफोन और एप्पल वॉच ली गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनकी आठ महीने की सैलरी रोक दी गई थी। इसके लिए उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा था। हालांकि, डीएम कार्यालय के कर्मचारी संघ ने इन आरोपों को निराधार बताया था। जून 2026 में यह मामला न्यायालय भी पहुंचा था। प्रियंका निरंजन गोंडा में मंत्री के धरने के दौरान चर्चा में रहीं प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया है। इससे पहले वह गोंडा की DM थीं। सितंबर 2026 में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद अपनी ही सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। तब प्रियंका निरंजन मंत्री को मनाने पहुंचीं और उनके साथ जमीन पर बैठकर बातचीत की। दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मदद के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ था। इसके अलावा वह जालौन की नून और बस्ती की मनोरमा नदी के पुनर्जीवन कार्यों को लेकर भी चर्चा में रही थीं। प्रधानमंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की थी। सौम्या अग्रवाल माघ मेले में शंकराचार्य से जुड़े विवाद को लेकर चर्चा में आईं सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम समेत स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी और सहकारी कताई मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वह श्रमायुक्त थीं। जनवरी 2026 में प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद को लेकर वह चर्चा में आई थीं। उस समय वह प्रयागराज की कमिश्नर थीं। मेले की व्यवस्थाओं और स्नान को लेकर हुए विवाद पर अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए थे। इसके बाद सौम्या अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन का पक्ष रखा और किसी संत के अपमान से इनकार किया था। ------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में अवधेश प्रसाद, बोले- प्रदेश में जंगलराज:ऊदा देवी पासी के शहीदी दिवस पर PDA सम्मेलन, कहा- BJP का होगा सफाया
    Next Article
    बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचा पति:पहली पत्नी ने मंडप में किया हंगामा, पीड़िता ने सहारनपुर SSP से लगाई न्याय की गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment