Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जमीन विवाद, 5 लोग घायल:पुलिस ने 6 महिलाओं सहित 10 पर मुकदमा दर्ज किया

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नादी गांव में गुरुवार सुबह जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित संजय यादव निवासी नादी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे गांव के राधेश्याम यादव उर्फ मिट्ठू, गणेश यादव, सभापति यादव, दुर्गावती, सिओ, प्रिया यादव, हिमानी यादव, केसरी और कविता सहित अन्य लोग लाठी-डंडा और सरिया लेकर उनके दरवाजे पर आ गए। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी हमलावर उन्हें मारने के लिए दौड़े। जान बचाने के लिए संजय यादव घर के अंदर घुस गए, लेकिन हमलावर घर में भी घुस आए और उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे सागर, बेटियां महक व खुशी और पत्नी मैना देवी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में संजय यादव और उनका बेटा सागर बेहोश होकर गिर पड़े। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनन, चार डम्पर पर जुर्माना:1.32 लाख की वसूली, प्रशासन का अभियान जारी
    Next Article
    बुजुर्ग के खाते से 10 मिनट में उड़े 10 लाख:लखनऊ में बैंक अधिकारी बनकर जालसाजों ने किया था फोन, बैंक डिटेल लेकर खाता किया खाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment