Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग

    8 hours ago

    1

    0

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य में होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) एक ही चरण में आयोजित की जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता किए जाने के कुछ घंटे बाद की गई। इससे कुछ दिन पहले राजधानी पटना में अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी।चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सरकार शुरू से ही छात्रों की मांगों के प्रति गंभीर रही है। आगामी टीआरई-4 परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी।’’ पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की यह प्रमुख मांग थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की अन्य मांगों के अनुरूप नौ और निर्णय भी लिए हैं।उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने परीक्षाओं से संबंधित सुझाव देने के लिए परीक्षा सुधार पर एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। पटना उच्च न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी छात्रों की शिकायतें भी सुनेगी।’’ चौधरी ने बताया कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य सरकार ने ‘विद्यार्थी सहायता पोर्टल’ और ‘विद्यार्थी सहायता शिविर’ कार्यक्रम भी शुरू किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें
    Next Article
    Tibet Nepal Border पर बाढ़ के बाद Barrier Lake फटने का खतरा, चीन ने जारी किया अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment