Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

    8 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, 27 अगस्त की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:दि59 नेपाल बाढ़ लीड भारत नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ में 288 भारतीय लापता, 200 फंसे नयी दिल्ली, नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कम से कम 288 भारतीय अब भी लापता हैं, जबकि लगभग 200 अन्य चीन की ओर फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।वि45नेपाल बाढ़ लीड मृतक संख्या नेपाल में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 359 हुई: पुलिस काठमांडू, नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रादे63बिहार नदियां खतरे का निशान बिहार के कई जिलों में गंगा, गंडक, कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान पर पटना, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण गंगा, गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक और घाघरा नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।प्रादे179 उप्र विमान दूसरी लीड दुर्घटना उप्र : कानपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्रशिक्षु पायलट समेत दो लोगों की मौत कानपुर/नयी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कानपुर में बृहस्पतिवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक प्रशिक्षु पायलट समेत दो लोगों की मौत हो गयी।दि70कांग्रेस दूसरीलीड सुभाष एनसीएलटी का मतलब ‘नेता-कंपनी लूट ट्रिब्यूनल’: राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने व्यवसायी सुभाष चंद्रा के मामले में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) द्वारा मंजूर पुनर्भुगतान योजना को लेकर बृहस्पतिवार को दावा किया कि एनएसीएलटी का मतलब ‘‘नेता-कंपनी लूट ट्रिब्यूनल’’ है।अर्थ27बीपीसीएल ई20 ई20 को ई10 से बदलने का फैसला नहीं, पुराने वाहन के लिए कम एथनॉल वाले पेट्रोल पर चर्चा: बीपीसीएल नयी दिल्ली, भारत की दूसरी सबसे बड़ी ईंधन खुदरा कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि ई20 पेट्रोल को ई10 से बदलने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।प्रादे174बिहार छात्र प्रदर्शन मुख्यमंत्री बिहार सरकार ने छात्रों की प्रमुख मांग मानी, बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा एक चरण में होगी पटना, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य में होने वाली बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) एक ही चरण में आयोजित की जाएगी।खेल18: खेल खेलो लीड मोदी हम ओलंपिक के आधे खेलों में भी हिस्सा नहीं लेते, इसमें सुधार की जरूरत : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ओलंपिक में शामिल आधे खेलों में भारत की भागीदारी नहीं होने पर अफसोस जताया और कहा कि देश की पदक संख्या तभी बढ़ सकती है जब सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइम्बिंग जैसे उन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी तैयार हों जिनमें अब तक उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है।वि52 ब्रिटेन भारतीय ब्रिटेन में स्थायी निवास और नागरिकता पाने के मामले में भारतीय सबसे आगेलंदन, ब्रिटेन में बसने और नागरिकता पाने के इच्छुक लोगों में भारतीय नागरिकों की संख्या सबसे अधिक रही। बृहस्पतिवार को जारी गृह कार्यालय के आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।वि37पाकिस्तान पीओके राजनीति पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने इफ्तिखार गिलानी को पीओके के ‘प्रधानमंत्री’ पद के लिए नामित किया लाहौर, पाकिस्तान के सत्तारूढ़ दल पीएमएल-एन के प्रमुख नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के तथाकथित प्रधानमंत्री पद के लिए बैरिस्टर इफ्तिखार गिलानी को नामित किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।वि24अमेरिका भागवत एचएएफ आरएसएस प्रमुख के न्यूयॉर्क कार्यक्रम से पहले लोगों से सतर्क रहने और टकराव से बचने की अपील वाशिंगटन, अमेरिका स्थित हिंदू-अमेरिकी समुदाय के एक संगठन ने न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से शनिवार को होने वाले कार्यक्रम का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचने की अपील की है।अर्थ59आरबीआई विनिर्माण विनिर्माण कंपनियों के लिए पहली तिमाही में कच्चे माल की लागत 27.5 प्रतिशत बढ़ी : आरबीआई मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने के बीच वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सूचीबद्ध विनिर्माण कंपनियों का कच्चे माल पर खर्च सालाना आधार पर 27.5 प्रतिशत बढ़ गया।खेल29खेल लीड भारत दिनुशा के शतक से श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराया, भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीती कोलंबो, सोनल दिनुशा के मैच के दूसरे और श्रृंखला के तीसरे शतक से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के बावजूद दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट को ड्रॉ करा दिया लेकिन मेहमान टीम ने श्रृंखला 1-0 से जीत ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद
    Next Article
    BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment