Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार चुनाव के 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए वोटिंग शुरू:96 प्रत्याशी मैदान में, COP कार्ड लाना जरूरी

    16 hours ago

    1

    0

    बार एसोसिएशन के चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी लिए वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव मैदान में 96 प्रत्याशी मैदान में है। सबसे ज्यादा मुकाबला मंत्री और महामंत्री के पद पर होगा। मंत्री पद के लिए 11 और महामंत्री पद पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। मतदान से पहले सोमवार को पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने एल्डर्स कमेटी चेयरमैन के साथ मतदान स्थल का जायाजा लिया। साथ ही कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया- 7198 मतदाता वोटिंग करेंगे। मतदान स्थल पर मोबाइल और शस्त्र पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस द्वारा वांछित लोग मतदान स्थल पर न जाएं। साथ ही मतदाताओं को सर्टीफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड (COP) कार्ड, क्यूआर कोड पर्ची ले जाना अनिवार्य है, बिना सीओपी कार्ड के मतदान नहीं करने दिया जाएगा। डीएवी डिग्री कॉलेज से 500 मीटर की दूरी रेड जोन में मतदान स्थल डीएवी डिग्री कॉलेज से पांच सौ मीटर की दूरी यानी गोरा कब्रिस्तान तिराहे तक रेड जोन घोषित किया गया है। रेड जोन में कोई प्रत्याशी होर्डिंग नहीं लगाएगा। यहां न ही कोई बूथ बनाएगा और न ही कोई टेंट लगेगा। मतपत्र देने के लिए भूतपूर्व सैनिकों और क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए टेक्नीशियन लगाए जाएंगे। कोऑपरेटिव बैंक के पास प्रत्याशियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कोई भी प्रत्याशी या समर्थक बैरीकेडिंग के अंदर वोट नहीं मांगेगा। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने मतदान स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरीकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था देखने के बाद मातहतों को दिशा–निर्देश दिए गए। इस दौरान डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार, एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह मौजूद रहे। बार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में कांग्रेस के 4 नेता नजरबंद:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले प्रशासन ने की कार्रवाई
    Next Article
    उन्नाव में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:मनरेगा बचाओ संग्राम में शामिल होने से पहले ही रोका गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment