Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बार काउंसिल चुनाव में दूसरे दिन 15 प्रत्याशी बाहर:एलिमिनेशन राउंड में टॉप-5 दावेदारों का क्रम बरकरार, अनुराग अब भी पहले नंबर पर

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के दूसरे एलिमिनेशन राउंड में सोमवार को 15 और प्रत्याशी बाहर हो गए। उनके मत शेष उम्मीदवारों में स्थानांतरित किए गए। इसके बावजूद शीर्ष पांच प्रत्याशियों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि सभी के मतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 4,525 मतों के साथ पहले स्थान पर अनुराग एलिमिनेशन प्रक्रिया के बाद कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 4525 मतों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 4283 मतों के साथ दूसरे, बुलंदशहर के शिव किशोर गौर 3793 मतों के साथ तीसरे और प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नागराहा 3714 मतों के साथ चौथे स्थान पर कायम हैं। बरेली के शिरीष कुमार मेहरोत्रा 3441 मतों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। प्रयागराज के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में अजय यादव 3013 मतों के साथ छठे, पंचूराम मौर्य 2999 मतों के साथ सातवें, इमरान मबूद खान (आई.एम. खान) 2924 मतों के साथ आठवें और अमरेंद्र नाथ सिंह 2443 मतों के साथ शीर्ष-15 में बने हुए हैं। सोमवार को एलिमिनेशन राउंड में 15 प्रत्याशी बाहर हो गए। इनमें रजनीकांत दुबे, गुलाब सिंह यादव, शहाना, सचिन कुमार यादव, मोहम्मद अफजल, प्रमोद कुमार शुक्ल, नीरज कुमार बाजपेयी, साहेर नकवी, शैलेंद्र विक्रम सिंह, शरद मिश्रा, चंद्रशेखर तिवारी, शेओ सागर, राकेश कुमार गुप्ता, आदित्य प्रताप सिंह और जिनेंद्र कुमार जैन शामिल हैं। नियमों के अनुसार इनके मत शेष उम्मीदवारों में स्थानांतरित किए गए। दूसरे एलिमिनेशन राउंड के बाद भी शीर्ष दावेदारों के बीच मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है। मतों के लगातार पुनर्वितरण से आगामी एलिमिनेशन राउंड में समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम परिणाम सभी एलिमिनेशन चरण पूरे होने के बाद घोषित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन्माष्टमी, चेहल्लुम से पहले शांति समिति की बैठक:डीआईजी, एसपी ने औरैया में धर्मगुरुओं और प्रतिनिधियों से की चर्चा
    Next Article
    शिवजी की मूर्ति के पास व्यक्ति ने यूरिन किया:बुलंदशहर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment