Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवजी की मूर्ति के पास व्यक्ति ने यूरिन किया:बुलंदशहर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, मुकदमा दर्ज

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव बोहिच में शिवजी की मूर्ति के पास एक व्यक्ति ने यूरिन कर दी। इसका वीडियो बनाकर किसी ने पोस्ट कर दिया। वीडियो के आधार पर पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए आरोपी और वीडियो बनाने वाले एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने से फैला आक्रोश पुलिस के अनुसार, गांव बोहिच में एक धार्मिक प्रतिमा के साथ कथित अशोभनीय हरकत का वीडियो बनाया गया। आरोप है कि सावन के पहले सोमवार को इस वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की। दो लोगों को हिरासत में लिया गया पुलिस ने वीडियो में कथित अशोभनीय कृत्य करते दिखाई दे रहे वृद्ध और वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शांति बनाए रखने की अपील स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बार काउंसिल चुनाव में दूसरे दिन 15 प्रत्याशी बाहर:एलिमिनेशन राउंड में टॉप-5 दावेदारों का क्रम बरकरार, अनुराग अब भी पहले नंबर पर
    Next Article
    'कई हिंदू बेटियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हीं वो इतनी कट्टर हो जाती हैं, हां मुझे संघी...', कंगना रनौत ने ऐसा क्यों कहा?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment