Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई से विवाद के बाद कांस्टेबल ने सुसाइड किया:आगरा में घरवाले शादी का दबाव बना रहे थे, मोबाइल छीनकर ले गए थे

    1 day ago

    3

    0

    आगरा के पुलिस लाइन में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया था। शनिवार को कांस्टेबल का शव कमरे में लटका मिला था। परिजन शव को उन्नाव ले गए हैं। कांस्टेबल के सुसाइड के पीछे शादी का दबाव और भाइयों से झगड़ा होने की बात सामने आई है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… आगरा के एसीपी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल आरती पुलिस लाइन में रहती थी। उसने एक महीने की छुट्‌टी ले रखी थी। 4 नवंबर को उसे ड्यूटी पर वापस जाना था। शनिवार सुबह काफी देर तक जब आरती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर अंदर देखा तो आरती का शव जमीन पर पड़ा था। गले में फंदा लगा हुआ था। 2018 में भर्ती हुई थी आरती 2018 बैच की सिपाही थी। वो मूल रूप से उन्नाव की रहने वाली थी। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। बताया गया है कि वो अवसाद में थी। छुट्‌टी लेने के बाद वो अपने कमरे में ही रहती थी। करवाचौथ के दिन पड़ोसियों ने उसे देखा था, इसके बाद से वो कमरे में ही थी। सुसाइड नोट मिला मृतका के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि पहले पुलिस सुसाइड नोट न मिलने की बात कह रही थी। इस नोट में लिखा है कि परिजन शादी का दबाव बना रहे थे। कुछ दिन पहले आरती का भाइयों से विवाद भी हुआ था। भाई उसका मोबाइल फोन ले गए थे। माना जा रहा है कि इस कारण ही उसने सुसाइड किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अंबेडकरनगर में रिटायर्ड दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया
    Next Article
    बाराबंकी के कॉलेज में युवा संवाद कार्यक्रम:विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं के जरिए नशामुक्त समाज बनाने का दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment