Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी के स्कूलों में मिड-डे मील प्रभावित:गैस सिलेंडर की कमी से बच्चों को नहीं मिल रहा भोजन

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में मिड-डे मील योजना गैस सिलेंडर की कमी के कारण प्रभावित हुई है। ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक गैस किल्लत का असर अब बच्चों के भोजन पर पड़ रहा है। स्कूलों में गैस आपूर्ति ठप होने से बच्चों को दोपहर का भोजन नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कई स्कूलों में रसोइयां धुएं के बीच ईंटों के चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ स्कूलों की रसोई में भोजन बन ही नहीं रहा है। इससे सरकारी दावों की पोल खुल गई है। कंपोजिट विद्यालय दरवेशपुर में रसोईघर के गैस चूल्हे सिलेंडर के अभाव में निष्क्रिय पड़े हैं। रसोइयां मूंगा देवी, दयावती और मिथलेश कुमारी ने बताया कि शनिवार से ही गैस खत्म है, जिसके कारण भोजन बनाने में परेशानी हो रही है। प्राथमिक विद्यालय ददरौली भवानीपुर में भी स्थिति गंभीर है। यहां गैस न होने के कारण सोमवार को मिड-डे मील का भोजन नहीं बनाया गया। विद्यालय के शिक्षक ओमकार ने बताया कि ईंधन के बिना भोजन तैयार करना संभव नहीं था। स्कूल की छात्रा नेहा और शांति ने बताया कि खाना न बनने की जानकारी होने पर वे अपने घर से ही भोजन करके आई थीं। कई अन्य बच्चे अपना लंच बॉक्स साथ लेकर आए थे। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण में होने के कारण मौके पर उपलब्ध नहीं थे। इस समस्या पर खंड शिक्षा अधिकारी सिरौलीगौसपुर फिजा मिर्जा ने स्वीकार किया कि क्षेत्र के कई विद्यालयों में गैस की किल्लत है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सूचित कर वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गई है। फिलहाल, बाराबंकी में शिक्षा विभाग के सामने यह बड़ी चुनौती है कि जब तक गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं होती, तब तक बच्चों को भोजन कैसे उपलब्ध कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 10 पार्षद मनोनीत:13 नगर पंचायतों में भी 39 सदस्य नामित
    Next Article
    संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी विवादों में:एडवोकेट की चंडीगढ़ SSP को शिकायत, कहा- सॉन्ग में डबल मीनिंग बोल, बैन किया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment