Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी की शादी से पहले पिता ने फांसी लगाई:उन्नाव में पेड़ से लटका मिला शव, आर्थिक तनाव की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के भूटिया परस रामपुर गांव में मंगलवार को एक व्यक्ति ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो भूटिया परस रामपुर गांव के निवासी थे। वह मजदूरी और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार सुबह उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित एक बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने पेड़ से शव लटका देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। परिजनों के अनुसार, मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी पूनम की शादी अगले महीने 25 अप्रैल को तय थी, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। शादी की खुशियां मातम में बदल जाने से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन घटना से स्तब्ध हैं और आत्महत्या के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीणों ने धर्मेंद्र कुमार को मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति बताया है। प्रारंभिक तौर पर आर्थिक या पारिवारिक तनाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में मां-बेटे की पिटाई, मंत्री से लगाई गुहार:खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में हुई मारपीट
    Next Article
    बदहाल सड़कों को बनवाना प्राथमिकता में रहा:जैदपुर विधायक गौरव रावत बोले- हमेशा उम्मीदवार की तरह काम किया, 2027 का फिर से दावेदार हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment