Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदहाल सड़कों को बनवाना प्राथमिकता में रहा:जैदपुर विधायक गौरव रावत बोले- हमेशा उम्मीदवार की तरह काम किया, 2027 का फिर से दावेदार हूं

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट से दो बार के समाजवादी पार्टी विधायक गौरव रावत ने अपने चार साल के कार्यकाल को ईमानदारी और प्रयासों से भरा बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए काम किया है, खासकर सड़कों और बिजली व्यवस्था को लेकर। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: अगर कोई व्यक्ति खुद को नंबर देगा तो वह बेहतर ही देने की कोशिश करेगा। मैं भी यही कहूंगा कि मैंने पूरी ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया है। जो जिम्मेदारी मिली, उसे निभाने की लगातार कोशिश की है। सवाल: चार साल में सबसे बड़ा काम क्या रहा? जवाब: 2022 के चुनाव के समय हमारे क्षेत्र की तीन सड़कें सबसे बड़ी समस्या थीं। एक भानमऊ से सलेमपुर घाट तक, दूसरी जैदपुर से हरख और सतरिख होते हुए लखनऊ बॉर्डर तक जाती है। इन सड़कों की हालत बेहद खराब थी। इसके अलावा जैदपुर नगर पंचायत में बिजली की बड़ी समस्या थी, हर बारिश में पावर हाउस में पानी भर जाता था। हमने अधिकारियों के सहयोग से इन समस्याओं का समाधान कराया। इससे क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली। सवाल: 2027 में दोबारा जीतकर आते हैं तो क्या काम करना चाहेंगे? जवाब: हमारे क्षेत्र में अभी भी सड़कों का चौड़ीकरण सबसे जरूरी है। बाराबंकी सूत मिल से जहांगीराबाद और सद्दीपुर होते हुए फतेहपुर को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण बहुत जरूरी है। इस मार्ग पर चक गजरिया फार्म और जीआईटी संस्थान भी स्थित हैं, साथ ही यह दो तहसीलों को जोड़ता है। इसके अलावा देवा नहर पुल से जहांगीराबाद और शाहावपुर होते हुए बाराबंकी और अयोध्या को जोड़ने वाले मार्ग पर नहर पटरी के किनारे बाईपास बनना भी जरूरी है। ये दोनों ही क्षेत्र के बड़े मुद्दे हैं। सवाल: 2027 चुनाव को लेकर आपकी दावेदारी कितनी मजबूत है? जवाब: जिस दिन से मैं विधायक बना हूं, खुद को एक उम्मीदवार के रूप में ही काम करता आया हूं। मुझे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिलता रहा है। मुझे उम्मीद है कि 2027 में पार्टी मुझे मौका देगी और मैं जीतने के लिए ही चुनाव लड़ूंगा। सवाल: भाजपा में कई दावेदार हैं, इसे कैसे देखते हैं? जवाब: वह दूसरी पार्टी का विषय है। मुझे उनके आंतरिक मामलों की जानकारी नहीं है। मेरा लक्ष्य सिर्फ चुनाव लड़ना और अपनी पार्टी के लिए जीत हासिल करना है। सवाल: बेनी प्रसाद वर्मा और राकेश वर्मा के समर्थन को कैसे देखते हैं? जवाब: पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का मुझे हमेशा आशीर्वाद मिला है। राकेश भैया मेरे बड़े भाई जैसे हैं। बाबूजी (बेनी प्रसाद वर्मा) के समर्थकों का भी मुझे लगातार प्यार और सहयोग मिलता है। यही मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी की शादी से पहले पिता ने फांसी लगाई:उन्नाव में पेड़ से लटका मिला शव, आर्थिक तनाव की आशंका
    Next Article
    विंध्याचल पहुंचे CM योगी, 40 मिनट रुके:मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन; नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment